1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone ही नहीं, मेड इन इंडिया Android फोन का भी जलवा, रॉकेट की स्पीड से बढ़ी डिमांड

iPhone ही नहीं, मेड इन इंडिया Android फोन का भी जलवा, रॉकेट की स्पीड से बढ़ी डिमांड

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 26, 2025 03:39 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 03:39 pm IST

भारत में बने iPhone के साथ-साथ Android फोन का भी जलवा बरकरार है। भारत में बने एंड्रॉइड फोन इस साल काफी डिमांड में रहे हैं। हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, साल के शुरुआती 5 महीने में ही कई देशों में भारत में बने एक्सपोर्ट किए गए हैं।

made in india android smartphone- India TV Hindi
भारत में बने Android स्मार्टफोन Image Source : SORA.AI

भारत में बने iPhone के साथ-साथ Android स्मार्टफोन की डिमांड भी तेजी से बढ़ी है। खास तौर पर अमेरिका में मेड इन इंडिया फोन सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल भारत में बने iPhones के साथ-साथ एंड्रॉइड फोन के एक्सपोर्ट में बड़ा जंप देखने को मिला है। हाल में आई कई मार्केट रिसर्च फर्म ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर बड़ा टैरिफ लगाने के बाद ज्यादातर कंपनियों ने भारत की तरफ रूख किया है।

अमेरिका में जबरदस्त मांग

Canalys रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला ने 2025 के शुरुआती 5 महीनों में भारत में बने 1.6 मिलियन यानी 16 लाख स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए हैं। इनमें से 99% फोन अमेरिका भेजे गए हैं। पिछले साल कंपनी ने महज 1 मिलियन यूनिट्स ही एक्सपोर्ट किए थे। भारत में मोटोरोला के स्मार्टफोन Dixon टेक्नोलॉजी बनाता है। 

अन्य ब्रांड्स की बात करें तो दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने जनवरी से लेकर मई के बीच भारत में बने 9.45 लाख स्मार्टफोन अमेरिकी बाजार में एक्सपोर्ट किया है। पिछले साल कंपनी ने 6.45 लाख फोन ही एक्सपोर्ट किए थे। Canalys की रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनाम पर अमेरिका द्वारा 46% टैरिफ लगाया गया है। हालांकि, अभी अमेरिका और वियतनाम के बीच एक ट्रेड डील की बात चल रही है, जिसकी वजह से इस फैसले को फिलहाल रोका गया है।

किस कंपनी ने कितने फोन किए एक्सपोर्ट?

Canalys की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी से लेकर मई के बीच सैमसंग ने भारत में बने 11.5 मिलियन फोन एक्सपोर्ट किए हैं। कंपनी ने पिछले साल कुल 25 मिलियन फोन एक्सपोर्ट किए थे। मोटोरोला की बात करें तोपिछले साल कंपनी ने 1 मिलियन फोन एक्सपोर्ट किए थे। वहीं, इस साल जनवरी से मई के बीच में ही कंपनी ने 1.6 मिलियन फोन एक्सपोर्ट किए हैं।

Infinix, Tecno और itel के फोन बनाने वाली कंपनी Transsion Holdings ने इस साल जनवरी से लेकर मई के बीच 2.8 लाख फोन एक्सपोर्ट किए हैं। वहीं, पिछले साल कंपनी ने कुल मिलाकर 1.7 लाख फोन एक्सपोर्ट किए थे। Vivo ने भी इस साल जनवरी से मई के बीच 2.5 लाख फोन एक्सपोर्ट किए हैं। वहीं, पिछले साल कंपनी ने कुल 3.5 मिलयन फोन एक्सपोर्ट किए थे।

क्यों बढ़ी मेड इन इंडिया फोन की डिमांड?

भारत में बने फोन की डिमांड बढ़ने की मुख्य वजह मोदी सरकार की PLI स्कीम है, जिसमें फोन बनाने वाली कंपनियों को प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेटिंव ऑफर किया जाता है। Dixon के अलावा Foxconn और Tata Electronics इस स्कीम के जरिए सरकार से इंसेंटिव प्राप्त कर रहे हैं। अमेरिका के अलावा भारत में बने फोन अफ्रीका और UAE में भी एक्सपोर्ट किए जाते हैं। यही कारण है कि भारत धीरे-धीरे स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें -

BSNL ने लॉन्च किया 84 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली मिलेगा 3GB डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक