आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के कोटावुराटला मंडल के कैलासपट्टनम में पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है, जिसमें कई लोगों को जान गंवाना पड़ा है।
पिछली सरकार के दौरान इस परियोजना पर कोई काम नहीं हो पाया लेकिन अब चंद्रबाबू नायडू के फिर से सत्ता संभालने के बाद इस पर तेजी से काम चल रहा है।
आंध्र प्रदेश में स्थित किया मोटर्स के एक प्लांट से 900 कार इंजन चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पिछले पांच साल से इंजन चोरी की घटना को अंजाम किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह सिंगापुर के स्कूल में आग लगने से झुलस गए थे।
महिला को इस बात का दुःख था कि उसका पति ने उसे 500 रुपये नहीं दिये। साथ ही वह न ही घर पर पैसा खर्च कर रहा है और न ही अपनी बेटी को भी पैसा नहीं दे रहा है।
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस बात पर भी जोर दिया कि आजीविका के लिए मातृभाषा को भूले बिना अधिक से अधिक भाषाएं सीखना महत्वपूर्ण है। सीएम नायडू ने ये बात विधानसभा में कही है।
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली से विशाखापत्तनम जा रही एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। मालगाड़ी भारी लोडिंग के कारण गर्डर से टकरा गई है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में मुस्लिम कर्मचारी रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान एक घंटा पहले काम छोड़ सकते हैं।
आंध्र प्रदेश में एक शख्स ने युवती पर कई बार चाकू से हमला किया। इसके बाद उसने लड़की पर तेजाब से हमला किया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लड़की ने हाल ही में युवक का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
फिल्म अभिनेता चिरंजीवी ने कहा कि अब वे पूरी तरह से फिल्म उद्योग के लिए समर्पित रहेंगे। राजनीति में उनकी वापसी का कोई प्लान नहीं है। पवन कल्याण मेरी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने और जनता की सेवा करने के लिए हैं।
जांच में सामने आया है कि घी आपूर्ति के हर चरण में गड़बड़ी हुई थी। वैष्णवी डेयरी को इस मामले में मुख्य आरोपी माना जा रहा है, जिसने दूसरे नाम से टेंडर हासिल किया। टेंडर हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज भी बनाए गए।
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक शख्स ने अपनी ही पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह सुबह से ही शराब पी रहा था। शाम को उसने और शराब पीने के लिए अपने पिता से रुपये मांगे। रुपये न देने से गुस्साए शख्स ने सोते समय पिता की हत्या कर दी।
23 वर्षीय एस्तेर अनुह्या कांजुर मार्ग के पास 16 जनवरी 2014 को मृत पाई गई थी। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास झाड़ियों में उसका जला हुआ और सड़ा शव मिला था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चंद्रभान सुदाम सनप को बरी कर दिया।
देश के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए तीरंदाज वेन्नम ज्योति सुरेखा के नाम पर विचार करना चाहिए। दरअसल ये निर्देश आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने खेल मंत्रालय को दिया है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि देश के लिए सुधारों और नीतिगत रूपरेखा के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पूर्ण स्पष्टता है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक फिल्म के शो से पहले सिमेमा हॉल में भेड़ की बलि देने का मामला सामने आया है। हालांकि पेटा की तरफ से मामले की शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आंध्र प्रदेश में वही लोग स्थानीय निकाय चुनाव लड़ पाएंगे जिनके दो से ज्यादा बच्चे होंगे। यह ऐलान खुद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने किया है। नायडू ने कहा कि वह लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के संबंध में नीतियां लाएंगे।
आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में कॉकफाइट नामक एक खेल होता है। जिसमें मुर्गों को आपस में लड़ाया जाता है। हालांकि इंडिया में इस कॉकफाइट पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ है लेकिन प्रतिबंध और पुलिस के कई तमाम उपायों के बावजूद यहां कॉकफाइट बड़े स्तर पर हर साल आयोजित होता है और इसमें करोड़ों रुपये का सट्टा लगता है।
भारत विभिन्नताओं की तह में लिपटा एकता और संस्कारों का प्रतीक है। देश के कोने कोने में भिन्न-भिन्न रीति रिवाज मनाए जाते हैं। एक ऐसी ही परंपरा आंध्र प्रदेश में मनाई जाती है। यहां अपने दामाद की पहली संक्रांति पर भव्य दावत का आयोजन किया जाता है।
Tirupati stampede: आंध्र प्रदेश में तिरुपति के विष्णु निवासम में वैकुंठ द्वार सर्व दर्शन टोकन वितरण के दौरान भयानक भगदड़ मच गई जिस कारण 6 लोगों की मृत्यु हो गई है और बड़ी संख्या में तीर्थयात्री घायल हुए हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़