- होम
- विषय
- Building Collapse
- news
BUILDING COLLAPSE
-
नोएडा में बारिश के कारण गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बुधवार देर रात से तेज बारिश होने की वजह से मिट्टी नीचे दब गई जिससे शटरिंग के कब्जे असंतुलित हो गए। इस वजह से भरभराकर पूरी शटरिंग नीचे गिर गई। शटरिंग के पाइप बिजली के पोल और तार से टकराए, जिससे वो भी नीचे गिर गया।
उत्तर प्रदेश | Feb 01, 2024, 05:40 PM IST -
शिमला में देखते ही देखते भरभराकर ढह गई पांच मंजिला इमारत, Video देख घबरा गए लोग
शिमला के बालूगंज थाना इलाके में एक पांच मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि इस बिल्डिंग में कोई नहीं था और किसी भी तरह से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
वायरल न्यूज | Jan 21, 2024, 12:20 PM IST -
लखनऊ में ताश के पत्तों की तरह ढह गई दो इमारतें, अखिलेश यादव ने की कार्रवाई की मांग
लखनऊ के नाका में 3 मंजिला 2 निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वायरल न्यूज | Jan 04, 2024, 02:37 PM IST -
डोम्बिवली में 4 मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, सामने आई यह बड़ी लापरवाही
कल्याण डोम्बिवली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था लेकिन फिर भी कुछ लोग यहां पर रह रहे थे।
महाराष्ट्र | Sep 16, 2023, 06:14 PM IST -
महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, 40 मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 की मौत
ठाणे में 40 मंजिला बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई जिसमें दबकर 7 की मौत हो गई। हाल ही में बनी इस बिल्डिंग में वाटरप्रूफिंग का काम हो रहा था और ये दुर्घटना हो गई।
महाराष्ट्र | Sep 11, 2023, 06:59 AM IST
-
दिल्ली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत ढहने से 2 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
दिल्ली के ओखला में एक निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट की दीवार ढह गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि अब भी लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
दिल्ली | Aug 24, 2023, 08:12 PM IST -
VIDEO: हिमाचल के कुल्लू में एक साथ ढही 7 इमारतें, प्रशासन ने समय रहते करवाया था खाली
हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसे की खबर है। कुल्लू में एक साथ कई सारी बहुमंजिला इमारतें ढह गईं। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन ने इन इमारतों को समय रहते खाली करवा लिया था।
राष्ट्रीय | Aug 24, 2023, 11:27 AM IST -
काहिरा में बरपा कहर, पांच मंजिला रिहायशी इमारत ढहने से इतने लोगों की गई जान
मिस्र की राजधानी काहिरा में लोगों की जिंदगी पर बड़ा कहर टूटा है। यहां पांच मंजिला इमारत ढह जाने से उसमें दबकर कम से कम 12 लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। राहत और बचाव दल मौके पर अभियान चला रहे हैं।
एशिया | Jul 18, 2023, 06:39 AM IST -
गुजरात के जामनगर में गिरी इमारत, 4 लोगों की मौत और 5 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म
गुजरात के जामनगर में साधना कॉलोनी क्षेत्र में एक 2 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हैं। घटनास्थल पर बचाव दल पहुंचा और मलबे में दबे लोगों को निकाला।
गुजरात | Jun 23, 2023, 10:50 PM IST -
अमेरिका में आया भीषण तूफान, एक व्यक्ति की मौत के साथ ढह गए कई मकान
अमेरिका में टेक्सास राज्य के समीप शनिवार तड़के आए एक शक्तिशाली तूफान ने तबाही मचा दी है। इस तूफान में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान की गति इतनी अधिक तेज थी कि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह तूफान कैमरून काउंटी में आया।
अमेरिका | May 14, 2023, 11:46 AM IST
-
घर बनाने की तैयारी कर रहें हैं तो इन 5 तरीकों से कंस्ट्रक्शन की लागत आधा करें
एक बार नक्शा बना लें तो उसी अनुसार घर का निर्माण कराएं। बाद में बार-बार बदलाव नहीं करें। यह आपकी निर्माण लागत और लेबर काॅस्ट बढ़ाने का काम करेगा।
बिज़नेस | May 01, 2023, 06:50 AM IST -
संदिग्ध विस्फोट से पत्तों की तरह ढही फ्रांस की इमारत, 10 लोगों के दबे होने की आशंका
फ्रांस में हुए संदिग्ध विस्फोट से एक इमारत ताश के पत्तों की तरह देखते ही देखते ढह गई। इस इमारत के नीचे मलबे में 10 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि यह विस्फोट किस वजह से हुआ, इसके कारणों की जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए टीमें जुट गई हैं।
यूरोप | Apr 09, 2023, 07:33 PM IST -
जब तक जिया संग में रहे...आओ अब एक साथ मरते हैं...तुर्की भूकंप की दिल दहला देने वाली कहानी
तुर्की और सीरिया में भूकंप ने सबकुछ बर्बाद कर दिया। ऐसी तबाही आज से पहले कभी नहीं देखी गई थी। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढहने लगीं और उनमें रह रहे लोग मौत के गाल में समाते गए। भूकंप की रफ्तार इतना तेज थी कि मानो धरती लोगों को झूला झुला रही हो।
अन्य देश | Feb 07, 2023, 11:36 PM IST -
दिल्ली में गिरा इमारत का बड़ा हिस्सा, चल रहा था कंस्ट्रक्शन का काम, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
शाम करीब साढ़े सात बजे नजफगढ़ थाने को सूचना मिली कि तूड़ा मंडी इलाके में एक इमारत ढह गई है। अधिकारी ने कहा कि इमारत की दो मंजिलें आंशिक रूप से ढह गई थीं और उनकी छतें लटकी हुई थीं। इमारत जहां गिरी है उस जगह की पुलिस ने घेराबंदी कर दी है।
दिल्ली | Jan 29, 2023, 11:19 PM IST -
मुंबई के भिवंडी में एक बिल्डिंग का आधा हिस्सा गिरा, मलबे में दबकर शख्स की मौत
इमारत के ढहने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक इमारत के भीतर मौजूद था और सो रहा था।
महाराष्ट्र | Jan 27, 2023, 11:34 AM IST
-
लखनऊ बिल्डिंग हादसे में बड़ी कार्रवाई, सपा विधायक शाहिद मंजूर का बेटा नवाजिश हिरासत में
पुलिस ने शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को हिरासत में लेकर एक घंटा पूछताछ की और रात करीब डेढ़ बजे अपने साथ लखनऊ ले आई।
उत्तर प्रदेश | Jan 25, 2023, 10:13 AM IST -
लाहौरी गेट इलाके में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई तीन
Delhi News: मध्य दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में रविवार शाम ढही दो मंजिला इमारत के मलबे से दो और शव बरामद किए गए और इसी के साथ इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।
दिल्ली | Oct 10, 2022, 11:45 PM IST -
नवी मुंबई में हुआ बड़ा हादसा, बहुमंजिला इमारत ढही; एक की मौत
Maharashtra News: नवी मुंबई नगर निगम के संभागीय अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव के मुताबिक, यह घटना शनिवार को मध्यरात्रि के आसपास कोपरखैरने क्षेत्र के बोनकोडे इलाके में हुई।
महाराष्ट्र | Oct 02, 2022, 01:28 PM IST -
मुंबई के कुर्ला में बिल्डिंग गिरने से अब तक 19 लोगों की मौत, इतने घायल
Mumbai Building Collapse: मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इमारत पहले से ही जर्जर घोषित थी, लेकिन बाद में मरम्मत योग्य घोषित किया गया। अन्य मकान मालिकों और एक दिलीप विश्वास के खिलाफ आईपीसी की धारा 304(2), 308, 337, 338 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है
महाराष्ट्र | Jun 29, 2022, 10:56 AM IST -
मुंबई में गिरी चार मंजिला बिल्डिंग, 3 की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
Mumbai Building Collapse: बीएमसी के अनुसार मलबे के नीचे से अबतक 8 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। हालांकि अभी भी मलबे में 20-25 लोगों के दबे होने की आशंका है।
महाराष्ट्र | Jun 28, 2022, 11:40 AM IST