1. होम
  2. विषय
  3. Business News In Hindi

BUSINESS NEWS IN HINDI

  • Stock market Today: सेंसेक्स 36265 पर बंद, TCS और रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचे

    Stock market Today: सेंसेक्स 36265 पर बंद, TCS और रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचे

    Stock market Today: बुधवार को शेयर बाजार में सबसे बड़ी कंपनियों का बोलबाला रहा, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्री जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई तेजी की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ बंद होने में कामयाब रहा। हालांकि बड़ी कंपनियों को छोड़ बाजार में अधिकतर कंपनियों में नरमी देखने को मिली है। सेंसेक्स 26.31 प्वाइंट की हल्की बढ़त के साथ 36265.93 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो वह 1.05 प्वाइंट की मामूली बढ़त के साथ 10948.30 पर बंद हुआ।

    बाजार | Jul 11, 2018, 04:14 PM IST
  • क्रिकेटर कपिल देव रह चुके हैं मोदी मिल्स के लायजनिंग ऑफिसर, 38 साल बाद मिला उनको PF का पैसा

    क्रिकेटर कपिल देव रह चुके हैं मोदी मिल्स के लायजनिंग ऑफिसर, 38 साल बाद मिला उनको PF का पैसा

    भारत का पहला क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान कपिल देव विश्वकप जीतने से 3 साल पहले तक एक कंपनी में काम कर चुके हैं। एक अंग्रेजी समाचार पत्र की खबर के मुताबिक कपिल जिस कंपनी में काम करते थे उसका नाम मोदी स्पिनिंग एंड वीविंग मिल्स है और कपिन ने इसमें 1979 से 1980 के दौरान काम किया है।

    बिज़नेस | Jul 11, 2018, 08:40 PM IST
  • Jio GibaFiber को लेकर मुकेश अंबानी की घोषणा से Den और Hathway पर दबाव, 25% तक घट गई कंपनियों की कीमत

    Jio GibaFiber को लेकर मुकेश अंबानी की घोषणा से Den और Hathway पर दबाव, 25% तक घट गई कंपनियों की कीमत

    रिलायंस इंडस्ट्री की 41वीं सालाना जनरल बैठक (AGM) के दिन मुकेश अंबानी ने Jio GigaFiber, Jio Set Top Box और Jio Giga TV की जो घोषणा की है उसके बाद देश में केबल टेलिविजन का कारोबार करने वाली कंपनियों के शेयरों पर भारी दबाव देखा जा रहा है। शेयर बाजार में लिस्ट दो कंपनियों यानि Hathway Cable & Datacom Ltd तथा Den Networks Ltd के शेयरों में 5 जुलाई से भारी गिरावट आई है जिस वजह से उनके बाजार मूल्य में जोरदार गिरावट देखने को मिली है

    बिज़नेस | Jul 11, 2018, 12:49 PM IST
  • ट्रंप ने चीन के खिलाफ और तेज किया ‘व्यापार युद्ध’, 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर अतिरिक्त 10% आयात शुल्क लगाया

    ट्रंप ने चीन के खिलाफ और तेज किया ‘व्यापार युद्ध’, 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर अतिरिक्त 10% आयात शुल्क लगाया

    विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराता जा रहा है। अमेरिका ने आज चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर अलग से 10% शुल्क लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इससे पहले वह चीन से आयातित 34 अरब डॉलर की वस्तुओं पर 25% शुल्क लगा चुका है। अमेरिका ने यह कदम चीन की उस जवाबी कार्रवाई के बाद उठाया है जिसमें उसने अमेरिका से चीन को निर्यात किए जाने वाले 34 अरब डॉलर के सामान पर शुल्क लगाया था, इसके अलावा 16 अरब डॉलर के अतिरिक्त अमेरिकी सामान पर शुल्क लगाने की धमकी दी थी

    बिज़नेस | Jul 11, 2018, 01:05 PM IST
  • TCS के नतीजों के बाद IT सेक्टर ने दिया बाजार को सहारा, सेंसेक्स रिकवर होकर 36300 के करीब पहुंचा

    TCS के नतीजों के बाद IT सेक्टर ने दिया बाजार को सहारा, सेंसेक्स रिकवर होकर 36300 के करीब पहुंचा

    नरमी के साथ शुरुआत के बाद अब आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अब रिकवरी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी निचले स्तर से रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल सेंसेक्स  करीब 55 प्वाइंट की बढ़त के साथ 36295 के ऊपर और निफ्टी 17 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10964 पर कारोबार कर रहा है।

    बाजार | Jul 11, 2018, 10:10 AM IST
  • रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति के लिए 3 दिन बैठक के प्रारूप को अपनाएगा

    रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति के लिए 3 दिन बैठक के प्रारूप को अपनाएगा

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों पर फैसले के लिए जून में पहली बार जो 3 दिन बैठक की थी उसी प्रारूप पर आगे भी बैठक करेगा, मंगलवार को RBI की तरफ से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। RBI की तरफ से कहा गया है कि 6 जून को ब्याज दरों को लेकर आए फैसले से पहले जिस तरह से मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने 3 दिन बैठक की थी उसी तरह से 30 जुलाई को भी 3 दिन बैठक की जाएगी।

    बिज़नेस | Jul 11, 2018, 09:36 AM IST
  • रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हुआ, TCS के बाद देश की दूसरी बड़ी कंपनी

    रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हुआ, TCS के बाद देश की दूसरी बड़ी कंपनी

    देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में मंगलवार को आई तेजी की वजह से इसके बाजार मूल्य में जोरदार इजाफा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है और यह टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है।

    बिज़नेस | Jul 10, 2018, 04:15 PM IST
  • सेंसेक्स नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंचा, निफ्टी में भी जोरदार उछाल

    सेंसेक्स नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंचा, निफ्टी में भी जोरदार उछाल

    शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों के जून तिमाही नतीजों से पहले बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही जिस वजह से बाजार नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 304.90 प्वाइंट की जोरदार तेजी के साथ 36239.62 पर बंद हुआ जो सेंसेक्स का अबतक का दूसरा सबसे बड़ा क्लोजिंग स्तर है। निफ्टी की बात करें तो वह भी 94.35 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10947.25 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स ने आज दिन के कारोबार में 36274.33 और निफ्टी ने 10956.90 का ऊपरी स्तर छुआ है

    बाजार | Jul 10, 2018, 03:56 PM IST
  • गुजरात में 45% पिछड़ी खरीफ की खेती, बरसात की कमी से कपास और मूंगफली सबसे ज्यादा प्रभावित

    गुजरात में 45% पिछड़ी खरीफ की खेती, बरसात की कमी से कपास और मूंगफली सबसे ज्यादा प्रभावित

    एक तरफ देश में कई जगहों पर भारी बरसात मुसीबत बनी हुई है तो कई जगह ऐसी भी हैं जहां बरसात का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। देश में कपास और मूंगफली की सबसे ज्यादा उपज देने वाले राज्य गुजरात में बारिश की कमी की वजह से खरीफ फसलों की खेती करीब 45 प्रतिशत पिछड़ गई है और सबसे खराब असर कपास और मूंगफली की फसल पर ही पड़ा है

    बिज़नेस | Jul 10, 2018, 02:56 PM IST
  • इंडिगो 12 लाख सीटों पर देगी सस्ते टिकट, किराया 1,212 रुपए से शुरू

    इंडिगो 12 लाख सीटों पर देगी सस्ते टिकट, किराया 1,212 रुपए से शुरू

    किफायती हवाई सेवा उपलब्ध करने वाली इंडिगो ने अपने ग्राहकों के लिए चार दिन की विशेष सेल शुरू की है। इसके तहत 12 लाख सीटों की पेशकश की गयी है और शुरुआती किराया 1,212 रुपए है। इंडिगो ने विज्ञप्ति में कहा कि टिकटों की बुकिंग आज यानि 10 जुलाई से शुरू है और 13 जुलाई रात 11.59 बजे तक रहेगी। इस ऑफर के तहत 25 जुलाई से अगले वर्ष 30 मार्च के बीच यात्रा की जी सकती है। कंपनी ने अपनी 12 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह पेशकश की।

    बिज़नेस | Jul 10, 2018, 01:46 PM IST
  • सेंसेक्स 5 महीने की नई ऊंचाई 36000 के पार पहुंचा, TCS के नतीजों से पहले आईटी इंडेक्स मजबूत

    सेंसेक्स 5 महीने की नई ऊंचाई 36000 के पार पहुंचा, TCS के नतीजों से पहले आईटी इंडेक्स मजबूत

    देश की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस के जून तिमाही नतीजों से पहले आज शेयर बाजार में खरीदारी देखी जा रही है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 5 महीने की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, मंगलवार को सेंसेक्स ने एक बार फिर से 36000 के स्तर को पार किया है जो 31 जनवरी के बाद सबसे ऊपरी स्तर है, निफ्टी की बात करें तो वह भी 10900 के करीब कारोबार कर रहा है।

    बाजार | Jul 10, 2018, 09:47 AM IST
  • Petrol-Diesel: मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़े दाम, 6 दिन में पेट्रोल लगभग 1 रुपए महंगा

    Petrol-Diesel: मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़े दाम, 6 दिन में पेट्रोल लगभग 1 रुपए महंगा

    पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है, मंगलवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल का दाम 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया है जबकि मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह डीजल का दाम मंगलवार दिल्ली और कोलताता में 16 पैसे तथा मुंबई में 17 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है।

    बिज़नेस | Jul 10, 2018, 08:48 AM IST
  • सेंसेक्स 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद, तिमाही नतीजों से पहले बाजार में लौटी खरीदारी

    सेंसेक्स 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद, तिमाही नतीजों से पहले बाजार में लौटी खरीदारी

    जून तिमाही के नतीजों से पहले शेयर बाजार में खरीदारी की शुरुआत हो चुकी है, सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स ने दिन के कारोबार में 35977.37 का ऊपरी स्तर छुआ और बाद में 276.86 प्वाइंट की मजबूती के साथ 35934.72 के स्तर पर बंद हुआ जो 31 जनवरी के बाद सबसे ऊपरी क्लोजिंग है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो उसने भी 10860.35 का ऊपरी स्तर छुआ और 80.25 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10852.90 पर बंद हुआ।

    बाजार | Jul 09, 2018, 03:55 PM IST
  • साइरस मिस्त्री को झटका, NCLT ने अपील बर्खास्त कर टाटा संस के हक में दिया फैसला

    साइरस मिस्त्री को झटका, NCLT ने अपील बर्खास्त कर टाटा संस के हक में दिया फैसला

    टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री को झटका लगा है. टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने को लेकर साइरस मिस्त्री ने राष्ट्रीय कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में जो अपील दाखिल की थी उसे ट्रिब्यूनल ने बर्खास्त कर दिया है। सोमवार को इसको लेकर ट्रिब्यूनल ने अपना फैसला सुनाया है। ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में कहा है कि साइरस मिस्त्री को इसलिए हटाया गया क्योंकि टाटा संस के निदेशक मंडल ने उनमें भरोसा खो दिया था।

    बिज़नेस | Jul 09, 2018, 03:23 PM IST
  • रिलायंस इंडस्ट्री ने 3 साल पहले ही शुरू कर दिया था E-Commerce पर काम, 2 महीने बाद हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

    रिलायंस इंडस्ट्री ने 3 साल पहले ही शुरू कर दिया था E-Commerce पर काम, 2 महीने बाद हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

    E-Commerce कारोबार में देरी से एंट्री लेने वाला रिलायंस इंडस्ट्री इस प्रोजेक्ट पर दिन रात काम कर रही है और सितंबर तक इसको लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है, यानि 2 महीने में रिलायंस इंड्स्ट्री अपने E-Commerce कारोबार को लॉन्च कर सकती है। खबर के मुताबिक सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि इसके लिए देशभर में करीब 50 वेयरहाउसों को तैयार किया जा रहा है

    बिज़नेस | Jul 09, 2018, 10:11 AM IST
  • Stock Market Today: करीब 2 महीने की ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, रुपए में भी जोरदार उछाल

    Stock Market Today: करीब 2 महीने की ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, रुपए में भी जोरदार उछाल

    शेयर बाजार ने जुलाई के दूसरे कारोबारी हफ्ते की शुरुआत जोरदार मजबूती के साथ की है, शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में उछाल देखा जा रहा है, सेंसेक्स ने 35931.09 का ऊपरी स्तर छुआ है जो 15 मई के बाद सबसे ऊपरी स्तर है। फिलहाल सेंसेक्स 191.95 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35849.81 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो उसने भी शुरुआती कारोबार में 10844.70 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 54.05 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10826.70 पर ट्रेड हो रहा है।

    बाजार | Jul 09, 2018, 09:37 AM IST
  • Petrol-Diesel: लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम, दिल्ली में वापस 68 के पार पहुंचा डीजल

    Petrol-Diesel: लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम, दिल्ली में वापस 68 के पार पहुंचा डीजल

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद देश की तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार की जा रही है, सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे बढ़ोतरी की गई है। लगातार 5 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 81 पैसे और डीजल 69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

    बिज़नेस | Jul 09, 2018, 09:37 AM IST
  • ब्रिटेन में नए वीजा की घोषणा, भारतीय वैज्ञानिकों को भी होगा फायदा

    ब्रिटेन में नए वीजा की घोषणा, भारतीय वैज्ञानिकों को भी होगा फायदा

    ब्रिटेन ने नये वीजा की पेशकश जो भारत सहित अन्य अन्य देशों के वैज्ञानिकों तथा अनुसंधानकर्ताओं के लिए उपलब्ध होंगे। ब्रिटेन की आव्रजन मंत्री कारोलाइन नोक्स ने एक बयान में इस नयी वीजा पेशकश की जानकारी दी है। इसका उद्देश्य देश के अनुसंधान क्षेत्र की वृद्धि को बल देना है।

    बिज़नेस | Jul 07, 2018, 04:46 PM IST
  • विजय माल्या से 963 करोड़ की हुई वसूली, SBI ने दी जानकारी

    विजय माल्या से 963 करोड़ की हुई वसूली, SBI ने दी जानकारी

    देश के बैंकों से 9000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज लेकर लंदन भाग चुके शराब कारोबारी विजय माल्या से बैंकों ने कुल कर्ज का 10 प्रतिशत से ज्यादा वसूल लिया है, शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अर्जित वासू ने यह जानकारी दी है। SBI उन 13 बैंकों के संगठन का नेतृत्व कर रहा है जिसने माल्या की एयरलाइन किंगफिशर को 9000 करोड़ रुपए का कर्ज दिया था।

    बिज़नेस | Jul 07, 2018, 03:49 PM IST
  • फेसबुक के मार्क जकरबर्ग बने दुनिया के तीसरे बड़े अमीर, वॉरेन बफे को चौथे नंबर पर धकेला

    फेसबुक के मार्क जकरबर्ग बने दुनिया के तीसरे बड़े अमीर, वॉरेन बफे को चौथे नंबर पर धकेला

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग अब दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं, उन्होंने अमेरिकी निवेशक और कारोबारी वॉरेन बफे की जगह ली है, इस हफ्ते अमेरिकी शेयर बाजार में जकरबर्ग की कंपनी फेसबुक के शेयरों में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है और उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

    बिज़नेस | Jul 07, 2018, 02:56 PM IST
Advertisement