CORONAVIRUS IN INDIA
-
ओवैसी की अपील-कोरोना से ठीक हो चुके मुसलमान करें ब्लड डोनेट, साधा पीएम मोदी पर निशाना
कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार के धुर विरोधी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
राजनीति | Apr 24, 2020, 11:10 AM IST -
कोटा से वापसी के लिए भूख हड़ताल पर बैठे बिहार के छात्र, नहीं ले जाना चाहते नीतीश कुमार
कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में मेडिकल (नीट) और इंजीनियरिंग प्रवेश (जेईई) परीक्षा की कोचिंग ले रहे करीब 40000 छात्र वहीं अटक गये। इनमें बिहार के भी छात्र फंस गए हैं। ये छात्र अब घर वापसी के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दिया है।
राष्ट्रीय | Apr 24, 2020, 10:02 AM IST -
Coronavirus Live Updates: उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की जांच की दरें तय की
कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है। इस खतरनाक वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:
राष्ट्रीय | Apr 25, 2020, 07:44 AM IST -
बिहार में सामने आए Coronavirus के 4 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढकर 147 हुई
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 4 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढकर 147 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मुंगेर जिला के जमालपुर के सदर बाजार में 68, 61, 60 साल 3 महिलाएं और 30 साल का एक पुरुष कोविद -19 पॉजिटिव पाया गया है।
बिहार | Apr 23, 2020, 01:20 PM IST -
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सफलता के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग जरूरी: मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कोरोना संकट के खिलाफ लड़ाई में संसाधनों की उपलब्धता पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग से ही इस लड़ाई में कामयाबी मिलेगी।
राजनीति | Apr 23, 2020, 12:55 PM IST -
दिल्ली के अलग-अलग क्वारंटीन केंद्रों से 36 लोग गायब, तलाश में जुटी पुलिस
दिल्ली के दो अलग अलग इलाकों में क्वारंटीन करके रखे गये कोरोना संदिग्धों में 35 से ज्यादा संदिग्ध हालातों में गायब हो गये। इन सबकी खोज जारी है। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी से जुड़े सीमांत राज्यों की जिला पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।
न्यूज | Apr 23, 2020, 08:55 AM IST -
Coronavirus Live Updates: तब्लीगी जमात के गुनाह को पूरे समुदाय का गुनाह नहीं कहा जा सकता: नकवी
कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है। इस खतरनाक वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:
राष्ट्रीय | Apr 24, 2020, 07:47 AM IST -
इंदौर में दो आईपीएस अधिकारी समेत 11 पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित
देश में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक इंदौर के एक आला अफसर ने बुधवार को बताया कि इस महामारी के खिलाफ जारी जंग में शामिल करीब 5,000 पुलिस कर्मियों में से 11 लोग इसके संक्रमण की जद में आ गये हैं। इनमें आईपीएस के दो अधिकारी भी शामिल हैं।
मध्य-प्रदेश | Apr 22, 2020, 02:20 PM IST -
आंध्र प्रदेश में सामने आए Coronavirus के 56 नए मामले, कुल मामले 800 के पार
आंध्र प्रदेश में बुधवार सुबह तक, बीते 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए हैं जिनके साथ राज्य में संक्रमण के कुल 813 मामले हो गए।
राष्ट्रीय | Apr 22, 2020, 01:35 PM IST -
यूपी के अलीगढ़ में पुलिस पर पत्थरबाजी, भुजपुरा में बाजार बंद कराने गई पुलिस पर छतों से फेंके गए पत्थर
कोविड-19 से जंग लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स पुलिसवालों को जगह जगह मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भुजपुरा इलाके में बाजार बंद कराने गई पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया है।
उत्तर प्रदेश | Apr 22, 2020, 12:11 PM IST -
बंगाल ने राज्य का दौरा करने वाले केंद्रीय दलों को सहयोग का आश्वासन दिया, लॉकडाउन आदेशों का होगा पालन
पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र को आश्वस्त किया कि वह लॉकडाउन से संबंधित उसके सभी आदेशों का पालन करेगी और उसने राज्य में जमीनी हालात का आकलन करने के लिए आने वाली दो केंद्रीय टीमों को पूरा सहयोग देने का भी भरोसा दिलाया।
राष्ट्रीय | Apr 22, 2020, 11:04 AM IST -
Coronavirus: देश में कुल मामले 20 हजार के करीब, अबतक 640 मरीजों की मौत
देश में कोरोना वायरस का मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 1383 नए मरीज सामने आए हैं और 50 मरीजों की मौत हो गई है। नए मरीज सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 19 हजार 984 हो गए।
राष्ट्रीय | Apr 22, 2020, 09:04 AM IST -
गुजरात में अबतक 62 स्वास्थ्यकर्मी और 44 पुलिसकर्मी आये कोरोना वायरस की चपेट में
गुजरात में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात अबतक 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी एवं पुलिसकर्मी इस वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि उनमें 62 स्वास्थ्यकर्मी और 44 पुलिसकर्मी हैं।
राष्ट्रीय | Apr 22, 2020, 08:12 AM IST -
ओडिशा में स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना से मौत पर 50 लाख रुपये का मुआवजा, मिलेगा शहीद का दर्जा
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की है। नवीन पटनायक ने कोरोना से स्वास्थ्यकर्मियों की मौत पर 50 लाख रुपये का मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही कोरोना से सरकारी कर्मचारियों की मौत पर शहीद का दर्जा देने का भी ऐलान किया है।
राष्ट्रीय | Apr 21, 2020, 02:12 PM IST -
पुणे में Coronavirus से एक ही परिवार के पांच सदस्य संक्रमित, Covid-19 के कारण गई पिता की जान
पुणे में 10 दिन पहले कोरोना वायरस के कारण अपने पिता को खो देने और परिवार के चार अन्य सदस्यों के भी संक्रमण की चपेट में आ जाने के बाद 35 वर्षीय एक शख्स सदमे में है और उसके पास इतनी हिम्मत नहीं बची है कि वह अपनी मां को पिता के निधन की सूचना दे सके।
महाराष्ट्र | Apr 21, 2020, 11:46 AM IST -
बिहार में लॉकडाउन पास मांगा तो ऑफिसर हुआ आगबबूला, होमगार्ड जवान से कराई उठक-बैठक
बिहार में इन दिनों लगातार हॉट स्पॉट की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन इसके बावजूद लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसी हीं एक तस्वीर आई है बिहार के अररिया से जहां एक अधिकारी से सिपाही ने लॉकडाउन के दौरान सड़क पर निकल पर सवाल कर लिया तो वह आगबबूला हो गया।
बिहार | Apr 21, 2020, 11:14 AM IST -
मुंबई में 53 मीडियाकर्मी Coronavirus से संक्रमित, 14 दिन तक गोरेगांव के एक होटल में रखने का फैसला
महानगर मुंबई में कम से कम 53 मीडियाकर्मी ऐसे हैं जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने दी।
राष्ट्रीय | Apr 21, 2020, 08:18 AM IST -
लॉकडाउन 2.0 का अहम पड़ाव, जानें आज से क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद
आज से देशभर में लॉकडाउन से थोड़ी राहत मिलने वाली है। शर्तों के साथ देश के कुछ इलाकों में फिर से जिंदगी पटरी पर लौटने वाली है। आज से ढील उन जगहों पर मिलने जा रही है।
राष्ट्रीय | Apr 20, 2020, 08:27 AM IST -
दिल्ली में Coronavirus संक्रमण के मामले 2,000 के पार पहुंचे; अभी तक 45 लोगों की मौत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 110 नए मामले आने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 2,003 पहुंच गई है।
राष्ट्रीय | Apr 20, 2020, 07:59 AM IST -
Coronavirus Lockdown: 14 मई को केदारनाथ धाम और 15 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे
कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है। इस खतरनाक वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ:
राष्ट्रीय | Apr 21, 2020, 07:47 AM IST