पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनिया में 24 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 1.65 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में भी लगातार कोरोना संक्रमित मामलों की बढ़ती संख्या बढ़ती जा रही है। भारत में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश को रेड, आरेंज व ग्रीन जोन में बांटा गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में कोरोना वायरस के ताजा आंकडे़ जारी किए हैं। सोमवार (20 अप्रैल) सुबह 9 बजे तक देश में में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17265 हुई (जिसमें 14175 सक्रिय मामले, 2546 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट और 543 मौतें शामिल हैं)। देश में पिछले 24 घंटों में 1553 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 36 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें: