FOOTBALL CLUB
-
रीयल कश्मीर के सह-स्थापक शमीम मेराज टीम से हुए अलग
मेराज के हटने से चट्टू टीम के इकलौते मालिक बन गये। इस टीम ने अपने दूसरे सत्र में ही आई-लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था। इस बारे में जब चट्टू से संपर्क किया गया तो उन्होंने दोनों के बीच किसी तरह की मतभेद को खत्म कर दिया।
अन्य खेल | Jul 20, 2020, 04:04 PM IST -
चेल्सी ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को 3-1 से हराकर एफए कप के फाइनल में बनाई जगह
चेल्सी और यूनाईटेड ने इस बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग के जरिये चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। लीस्टर सिटी को रविवार को टोटैनहैम ने 3-0 से हराया। इससे 2016 का चैंपियन लीस्टर सितंबर के बाद पहली बार शीर्ष चार से बाहर होने की स्थिति में पहुंच गया है।
अन्य खेल | Jul 20, 2020, 11:59 AM IST -
आर्सेनल में रहने को राजी हैं आउबामेयांग : मिकेल आर्टेटा
आर्सेनल के साथ उनका करार 2021 में खत्म हो रहा है। आउबामेयांग ने शनिवार को एफए कप में दो गोल करते हुए क्लब को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ जीत दिलाई थी और आर्टेटा का कहना है कि क्लब सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
अन्य खेल | Jul 19, 2020, 04:30 PM IST -
मैनचेस्टर सिटी को 2-0 से मात देकर एफए कप के फाइनल में पहुंचा आर्सेनल
आर्सेनल की टीम रिकॉर्ड 21वीं बार सेमीफाइनल में पहुंची थी और वह 13 बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। फाइनल में आर्सेनल का सामना मैनचेस्टर युनाइटेड और चेल्सी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
अन्य खेल | Jul 19, 2020, 03:59 PM IST -
Serie A : वेरोना ने अटलांटा को 1-1 की बराबरी पर रोका, मिलान ने बोलोना पर दर्ज की जीत
अटलांटा से ही ऋण पर वेरोना की ओर से खेल रहे माटियो पेसिना ने नौ मिनट बाद स्कोर 1-1 कर दिया।
अन्य खेल | Jul 19, 2020, 10:17 AM IST -
सेरी ए : इंटर मिलान ने स्पॉल को 4-0 से हराकर अपनी उम्मीद को रखा है बरकरार
अभी पांच दौर के मैच खेले जाने बाकी है। युवेंटस ने अपना पिछला मैच सासुओलो से 3-3 से ड्रा खेला था। युवेंटस के अब 77 जबकि इंटर मिलान के 71 अंक हैं।
अन्य खेल | Jul 17, 2020, 10:56 AM IST -
ओलिवर गिरोड के शानदार गोल से चेल्सी ने नोर्विच को दी 1-0 से मात
गिरोड ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में क्रिस्टियन पुलिसिच के क्रास पर हेडर से गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। इस जीत से चेल्सी शनिवार को शैफील्ड यूनाईटेड के हाथों 3-0 से मिली हार से उबरने में भी सफल रहा।
अन्य खेल | Jul 15, 2020, 10:29 AM IST -
अर्जेंटीना के क्लबों ने की कोपा लिबर्टाडोरेस को स्थगित करने की मांग
दक्षिणी अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कॉनमेबोल) ने पिछले सप्ताह ही कहा था कि वार्षिक टूर्नामेंट 15 सितंबर से खाली स्टेडियम में फिर से शुरू किया जाएगा। कई दक्षिण अमेरिकी लीगों ने कहा है कि वे सितंबर से पहले ही लीग को शुरू करेगी।
अन्य खेल | Jul 13, 2020, 06:57 PM IST -
एटीके-मोहन बागान का विलय भारतीय फुटबॉल के वैश्विक विकास में मदद करेगा : रसेल ओस्मान
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की विजेता एटीके और आई-लीग विजेता मोहन बागान ने जनवरी में विलय का ऐलान कर दिया था और कहा था कि विलय के साथ बनने वाली टीम आई-लीग के 2020-21 सीजन में खेलेगी।
अन्य खेल | Jul 13, 2020, 03:50 PM IST -
लीस्टर सिटी की बड़ी हार से चैंपियन्स लीग की उम्मीदों को लगा झटका
लीस्टर ने जेमी वार्डी के 23वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बनायी लेकिन बोर्नमाउथ ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की। उसकी तरफ से डोमिनिक सोलांके ने दो जबकि जूनियर स्टेनिसलास ने 66वें मिनट में पेनल्टी पर बराबरी का गोल किया था।
अन्य खेल | Jul 13, 2020, 01:47 PM IST -
लगातार चौथी जीत से चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के करीब पहुंचा सेविला
वेलेंसिया ने एक पेनल्टी किक भी गंवायी जबकि लेगानेस की तरफ से रूबेन पेरेज ने 18वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। इस परिणाम से वेलेंसिया नौवें स्थान पर खिसक गया है। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमें यूरोपा लीग में जगह बनाती हैं।
अन्य खेल | Jul 13, 2020, 12:01 PM IST -
ए-लीग की तीन टीमें कोविड-19 से प्रभावित मेलबर्न से बाहर निकलने में हुए सफल
मेलबर्न विक्टरी, वेस्टर्न यूनाइटेड और मेलबर्न सिटी की टीमों ने पहले भी शहर छोड़ने की कोशिश की थी लेकिन अन्य राज्यों ने विक्टोरिया से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी है।
अन्य खेल | Jul 11, 2020, 02:15 PM IST -
ब्राजीली क्लब बोटाफोगो से जुड़े अनुभवी फारवर्ड सालोमोन कालो
सालोमोन को मई में हर्था ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने के निलंबित कर दिया था। उन्होंने अपने साथियों से हाथ मिलाये थे और एक अन्य खिलाड़ी के चिकित्सकीय परीक्षण में व्यवधान डाला था।
अन्य खेल | Jul 10, 2020, 10:30 AM IST -
एमएलएस की वापसी पर खिलाड़ियों ने रखा आठ मिनट 46 सेकेंड का मौन
अमेरिका में अफ्रीकी मूल के जार्ज फ्लॉयड की एक पुलिस अधिकारी के हाथों मौत के बाद विश्व भर में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान चल रहा है।
अन्य खेल | Jul 09, 2020, 10:56 AM IST -
कोरोना वायरस महामारी के बीच अर्जेंटीना खेल रहा है नयी तरह की फुटबॉल
इसे यहां की भाषा में ‘मेटेगोल ह्यूमेनो’ या ‘ ह्यूमन फुसबॉल’ कहा जा रहा है । इसमें मैदान को सफेद चॉक से 12 आयतों में बांट दिया गया है और हर खिलाड़ी की जगह निर्धारित है।
अन्य खेल | Jul 03, 2020, 03:07 PM IST -
चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के करीब पहुंचा विल्लारीयाल
सत्र में यह पहला अवसर है जबकि विल्लारीयाल पांचवें स्थान पर पहुंचा है। कोरोना वायरस के कारण तीन महीने तक लीग के ठप्प रहने के बाद जब इसकी पिछले महीने वापसी हुई तो विल्लारीयाल ने केवल सेविला से एक मैच 2-2 से ड्रा खेला। उसने बाकी पांचों मैच जीते।
अन्य खेल | Jul 02, 2020, 01:10 PM IST -
लिवरपूल में जेरार्ड की जगह कोई नहीं ले सकता : जॉर्डन हैंडरसन
लिवरपूल ने हाल में ही अपने 30 साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया है। 1992 में प्रीमियर लीग की शुरुआत होने के बाद से लिवरपूल का यह पहला खिताब है।
अन्य खेल | Jul 01, 2020, 05:31 PM IST -
डेविड लुइज ने आर्सेनल के साथ किया एक साल का नया करार
क्लब ने बुधवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। लुइज के अलावा पेब्लो मारी और सेड्रिक सोअरेस ने भी क्लब के साथ बने रहने पर सहमत व्यक्त की है।
अन्य खेल | Jun 24, 2020, 03:50 PM IST -
वर्डर ब्रेमेन को 1-0 हराकर बायर्न म्यूनिख ने लगातार आठवीं बार बुंदेसलीगा का खिताब जीता
इस जीत से बायर्न ने दूसरे स्थान पर काबिज बोरुसिया डोर्टमंड पर 10 अंक की बढ़त हासिल कर ली है। डोर्टमंड अपने बाकी बचे तीन मैचों में अधिक से अधिक नौ अंक ही हासिल कर सकता है।
अन्य खेल | Jun 17, 2020, 10:10 AM IST -
यूरोपीय फुटबॉल का कार्यक्रम अगले सप्ताह तय करेगा यूएफा
यूएफा चैंपियन्स लीग और यूरोपा लीग की बहाली अगस्त में किसी एक शहर में मैच आयोजित करके करना चाहता है। ये दोनों लीग मार्च से ही ठप्प पड़ी हैं।
अन्य खेल | Jun 11, 2020, 03:57 PM IST