JEWAR
-
नोएडा एयरपोर्ट में देरी बिल्डर को पड़ेगी भारी, रोजाना भरना होगा 10 लाख रुपये का जुर्माना
सरकार ने बिल्डर को तय समयसीमा यानी 29 सितंबर, 2024 तक नोएडा एयरपोर्ट के सारे काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, तय समय सीमा पार होने पर बिल्डर को प्रतिदिन 10 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा।
राष्ट्रीय | Nov 27, 2021, 10:22 AM IST -
Rajat Sharma’s Blog:क्या जेवर एयरपोर्ट से बदलेगी पश्चिमी यूपी की किस्मत?
जेवर में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा। इसका निर्माण 30 हजार करोड़ की लागत से होगा और यह पश्चिमी यूपी के एक लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराएगा।
राष्ट्रीय | Nov 26, 2021, 04:05 PM IST -
नोएडा में एयरपोर्ट बनाने की बजाय किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए था: कमलनाथ
कमलनाथ ने बेरोजगारी और नई शिक्षा नीति के खिलाफ राजधानी भोपाल में सड़क पर उतरे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठी चार्ज की निंदा की।
मध्य-प्रदेश | Nov 25, 2021, 10:41 PM IST -
PM मोदी और सिंधिया हाथ में गंगाजल लेकर बोलें कि जेवर एयरपोर्ट नहीं बेचेंगे: कांग्रेस
गौरव ने पूछा, आज तक बीजेपी के वरिष्ठ नेता आडवाणी के अलावा हिंदुस्तान का कौन सा नेता जिन्ना की मजार पर गया?
राजनीति | Nov 25, 2021, 10:20 PM IST -
अबकी बार किसकी सरकार: जेवर एयरपोर्ट से 136 सीटों के लिए योगी-मोदी का दांव?
पश्चिमी यूपी के 17 जिले,136 विधानसभा सीटें, तकरीबन 9 प्रभावी जातियां और 30 हजार करोड़ का एक शानदार प्रॉजेक्ट। मोदी-योगी की जोड़ी ने यूपी के सियासी आसमान में कामयाबी की उड़ान का टेक ऑफ जेवर से करने का ऐलान कर दिया। देखिए ये रिपोर्ट।
चुनाव | Dec 10, 2021, 02:12 PM IST -
जेवर एयरपोर्ट से एक लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे: सिंधिया
सिंधिया ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में बनने वाले हवाई अड्डा पर 34,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
उत्तर प्रदेश | Nov 25, 2021, 08:46 PM IST -
मुक़ाबला: मोदी-योगी का 'जेवर'..साथ आएंगे कितने वोटर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतमबुद्धनगर के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। लेकिन देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट क्या 2022 विजय का 'रनवे' बनेगा? अगर बीजेपी यूपी में विकास को मुद्दा बनाएगी तो विरोधियों के पास इसका क्या जवाब होगा? देखिए मुक़ाबला अजय कुमार के साथ।
न्यूज़ | Dec 09, 2021, 04:01 PM IST -
जेवर हवाई अड्डा जैसी कई योजनाओं की तैयारी थी लेकिन कांग्रेस ने अड़ंगा लगाया: मायावती
जेवर हवाई अडडे के उद्घाटन के बाद मायावती ने ट्वीट किया, ''बसपा सरकार गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में ताज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं विमानन केंद्र तथा नोएडा से बलिया तक 8-लेन की गंगा एक्सप्रेस-वे आदि परियोजनाओं की मार्फत उत्तर प्रदेश में रोजगार एवं विकास को नया आयाम दे रही थी, लेकिन पूरी तैयारी के बावजूद कांग्रेस सरकार ने अड़ंगा लगाकर असहयोग किया।''
उत्तर प्रदेश | Nov 25, 2021, 06:09 PM IST -
जेवर एयरपोर्ट को बंद करने के लिए पहले की यूपी सरकार ने केंद्र को लिखी थी चिट्ठी: पीएम मोदी
मोदी ने कहा, आने वाले 2-3 सालों में जब यह एयरपोर्ट काम करना शुरू करेगा तो यूपी 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बन जाएगा।
उत्तर प्रदेश | Nov 25, 2021, 03:56 PM IST -
यूपी को मिली बड़ी सौगात, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिलान्यास
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रदेश का दौरा कर जनता को सौगातें दे रहे हैं। पूर्वांचल और बुंदेलखंड की जनता को सौगात देने के बाद गुरुवार को पीएम मोदी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को सौगात देने के लिए गौतमबुद्धनगर के जेवर पहुंचे। जेवर में उत्तर प्रदेश खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गौतमबुद्धनगर जिले में प्रदेश के पांचवे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। नोएडा का यह ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट भारत का पहला प्रदूषण मुक्त एयरपोर्ट होगा।
न्यूज़ | Nov 25, 2021, 03:53 PM IST -
जेवर एयरपोर्ट से क्या होगा फायदा? भूमिपूजन के बाद पीएम मोदी ने बताए लाभ
पीएम मोदी ने कहा कि आज़ादी के 7 दशक बाद पहली बार उत्तर प्रदेश को वो मिलना शुरू हुआ है, जिसका वह हमेशा से हकदार रहा है। डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश देश के सबसे कनेक्टेड क्षेत्र में परिवर्तित हो रहा है।
उत्तर प्रदेश | Nov 25, 2021, 03:49 PM IST -
'उत्तर भारत का logistic गेटवे बनेगा Noida International Airport', जानिए PM के भाषण की बड़ी बातें
Noida International Airport: PM मोदी ने कहा कि यूपी में और केंद्र में पहले जो सरकारें रहीं, उन्होंने कैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नजरअंदाज किया, उसका एक उदाहरण ये जेवर एयरपोर्ट भी है। 2 दशक पहले यूपी की भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट का सपना देखा था।
उत्तर प्रदेश | Nov 25, 2021, 03:12 PM IST -
जेवर में एयरपोर्ट के निर्माण पर अखिलेश ने उठाए सवाल, पूछा- क्यों हवाई अड्डा बना रही है भाजपा सरकार
अखिलेश यादव ने अपनी एक चुनाव जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार हवाई अड्डा क्यों बना रही है। एक तरफ हवाई अड्डा बेच रहे हैं, तो दूसरी तरफ बना रहे हैं।
उत्तर प्रदेश | Nov 25, 2021, 02:32 PM IST -
जेवर एयरपोर्ट UP का पांचवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, ये रही राज्य के सभी हवाईअड्डों की लिस्ट
Jewar Airport: प्रदेश में वाणिज्यिक उड़ानों को संभालने वाले हवाई अड्डे लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर, गोरखपुर, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और हिंडन (गाजियाबाद) हैं। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।
उत्तर प्रदेश | Nov 25, 2021, 01:09 PM IST -
Noida International Airport LIVE Updates: जेवर में पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया शिलान्यास
नोएडा इंटरनेश्नल एयरपोर्ट के साथ ही यूपी देश का एकमात्र ऐसा राज्य बन जाएगा जहां पांच इंटरनेश्नल एयरपोर्ट हैं। 34 हज़ार करोड़ की लागत से बनने वाला ये एयरपोर्ट सितंबर 2024 तक शुरू हो जाएगा। 6 हज़ार 200 हेक्टेयर इलाके में बन रहे इस एयरपोर्ट में 5 रन वे और 2 टर्मिनल होंगे।
राष्ट्रीय | Nov 26, 2021, 09:29 AM IST -
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पहले चरण पर 8,914 करोड़ रुपये का निवेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही प्रदेश अगले तीन वर्षो के भीतर देश के सबसे प्रमुख विमानन केंद्र के तौर पर स्थापित हो जाएगा।
राष्ट्रीय | Nov 25, 2021, 01:07 PM IST -
जेवर एयरपोर्ट निर्माण के लिए 1334 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया: नागरिक उड्डयन सचिव
उत्तर प्रदेश में अनेक नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का विकास हो रहा है, जिनमें कुशीनगर हवाई अड्डे का हाल में उद्घाटन हो चुका है और अयोध्या में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण-कार्य चल रहा है।
बिज़नेस | Nov 25, 2021, 01:06 PM IST -
उत्तर प्रदेश रचने जा रहा एक नया इतिहास, पीएम मोदी रखेंगे नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में जेवर दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। इससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
फायदे की खबर | Nov 24, 2021, 03:54 PM IST -
25 नवंबर को जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, जानें क्या हैं खासियतें
आसपास के सभी प्रमुख मार्ग और राजमार्ग, जैसे यमुना एक्सप्रेस-वे, वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे तथा अन्य भी हवाई अड्डे से जोड़े जायेंगे।
उत्तर प्रदेश | Nov 23, 2021, 10:42 PM IST -
जेवर पहुंचे CM योगी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शिलान्यास की तैयारियों का लिया जायजा
यूपी सरकार ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 25 नवंबर को निर्धारित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास के साथ, राज्य अब 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की राह पर है।
उत्तर प्रदेश | Nov 23, 2021, 05:24 PM IST