TECH
-
एयरटेल का धमाकेदार प्लान, अब एक रिचार्ज पर चलेंगी 4 सिम, 190GB डाटा भी मिलेगा
एयरटेल देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसके पास 37 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी अलग-अलग बेनेफिट्स वाले प्लान्स लाती रहती है। अब कंपनी ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसमें सिर्फ एक रिचार्ज पर यूजर्स 4 लोगों के सिम फ्री में चला सकते हैं। कंपनी इस प्लान में ओटीटी का भी सब्सक्रिप्शन देती है।
न्यूज़ | Oct 13, 2023 09:06 am IST -
जियो का बड़ा धमाका, फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया JioBharat B1 4G फोन, 1500 रुपये से भी कम है कीमत
जियो ने फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने मार्केट में एक नया 4G फोन लॉन्च कर दिया है। इस 4G फोन को कंपनी ने JioBharat सीरीज के तहत ही लॉन्च किया है। कंपनी ने नए फोन में 23 भारतीय भाषाओं का सोपर्ट दिया है। इसी के साथ इसमें ऑनलाइन पेमें की भी सुविधा दी गई है।
न्यूज़ | Oct 13, 2023 08:41 am IST -
Advertisement
-
OnePlus Pad GO प्री-ऑर्डर शुरू, 2000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ FREE मिलेगा कवर
अगर आप वनप्लस के फैंस है तो आपके लिए गुड न्यूज है। वनप्लस के लेटेस्ट टैबलेट OnePlus Pad Go की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। आप इसे फ्लिपकार्ट, अमेजन या फिर वनप्लस की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। प्री बुकिंग ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को 2000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है।
न्यूज़ | Oct 13, 2023 08:15 am IST -
Samsung ने Galaxy Tab S9 FE सीरीज के 2 टैबलेट किए लॉन्च, डुअल कैमरा और फास्ट चार्जिंग का होगा सपोर्ट
टेक जायंट सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए एक दो नए टैबलेट लॉन्च किए हैं। दोनों ही टैबलेट को कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ मार्केट में पेश किया है। सैमसंग ने इसमें 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी है। अगर आप मिड रेंज बजट में एक नया टैबलेट लेना चाहते हैं तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है
न्यूज़ | Oct 13, 2023 07:43 am IST -
Advertisement
-
वीवो ने दो सस्ते स्मार्टफोन Vivo Y78, Y78m को किया लॉन्च, 12GB रैम से और 50MP का होगा कैमरा
अगर आप फेस्टिव सीजन में कम दाम में एक लेटेस्ट स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने दो नए स्मार्टफोन बाजार में पेश कर दिए हैं। vivo y78 t1, vivo y78m t1 में आपको लो प्राइस में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।
न्यूज़ | Oct 12, 2023 07:00 pm IST -
WhatsApp पर आ रहा काम का फीचर, ग्रुप में अब क्रिएट कर सकेंगे इवेंट इनवाइट
वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। करीब 2 बिलियन से ज्यादा लोग इसका यूज करते हैं और यही कारण है कि कंपनी लोगों की सहूलियत के लिए नए-नए फीचर्स लाती रहती है। अब वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए ग्रुप में इवेंट क्रिएट करने का फीचर लाने वाला है।
न्यूज़ | Oct 12, 2023 03:50 pm IST -
Advertisement
-
गूगल ला रहा है Passkeys Feature, हैकर्स के दांत खट्टे कर देगा यह प्रोटेक्शन कवर
गूगल अपने यूजर्स के लिए नए नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी एक बेहद जरूरी और प्राइवेसी को मेंटेन रखने वाला फीचर ला रही है। गूगल यूजर्स के लिए बहुत ही जल्द Passkey का फीचर रिलीज करेगा। इस फीचर के बाद यूजर्स को गूगल के अलग अलग अकाउंट के लिए अलग अलग पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी ।
न्यूज़ | Oct 12, 2023 01:50 pm IST -
सेल की आंधी में औंधे मुह गिरे iPhone के दाम, 20 हजार रुपये बजट वाले भी कर रहे खरीदारी
iPhone 12, iPhone 13 और iPhone 14 के दाम में भारी गिरावट आ चुकी है। iPhone 15 लॉन्च होने के बाद फेस्टिव सीजन में फ्लिपकार्ट और अमेजन में सेल में आईफोन्स को तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आप सस्ते में आईफोन 14 लेना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे बढ़िया समय है।
न्यूज़ | Oct 12, 2023 01:29 pm IST -
Advertisement
-
Jio AirFiber में मिलेगी 1Gbps की धमाकेदार स्पीड, कनेक्शन लेने के लिए बस डायल करना होगा ये नंबर
अगर आप हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा चाहते हैं तो आप जियो एयर फाइबर का कनेक्शन ले सकते हैं। जियो एयर फाइबर के एयर फाइबर मैक्स प्लान में ग्राहकों को 300mbps से लेकर 1000mbps तक की तगड़ इंटरनेट स्पीड मिलेगी। बता दें कि जियो एयर फाइबर में आपको बिना वॉयर के इंटरनेट सुविधा दी जाएगी।
न्यूज़ | Oct 12, 2023 12:20 pm IST -
Amazon Offer: सैमसंग के 3 स्मार्टफोन के दाम में भारी गिरावट, एक की कीमत तो 6000 के नीचे पहुंची
अमेजन की ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेल का आज पांचवा दिन है। अगर आप अच्छा और प्रीमिमय स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके पास कुछ ही समय बचा है। अमेजन की सेल में सैमसंग के तीन पॉपुलर स्मार्टफोन के दाम में भारी गिरावट आ गई है। तीनों ही स्मार्टफोन शानदार कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं। सस्ता स्मार्टफोन लेने का बेस्ट टाइम है।
न्यूज़ | Oct 12, 2023 10:01 am IST -
Advertisement
-
सैमसंग, वनप्लस और पिक्सल यूजर्स हो जाएं अलर्ट, सिक्योरिटी को लेकर सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी
कई ऐसे लोग होते हैं जो स्मार्टफोन को लगातार इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस पर आने वाले अपडेट्स को इग्नोर करते रहते हैं। अब लाखो एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भारत सरकार की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। अगर आपके पास सैमसंग, वनप्लस या फिर पिक्सल का फोन है तो आपको बेहद सावधानी से रहने की जरूरत है।
न्यूज़ | Oct 12, 2023 08:33 am IST -
Oppo Find N3 Flip आज भारत में करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले जान लें प्राइस और स्पेक्स
स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो आज भारत में अपना नया फ्लिप फोन Oppo Find N3 Flip को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने तगड़े फीचर्स के साथ लैस किया है। ओप्पो के इस फ्लिप फोन में यूजर्स को 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जबकि बाकी के दो कैमरे 32 और 48 मेगापिक्सल के होंगे।
न्यूज़ | Oct 12, 2023 07:51 am IST -
Advertisement
-
शाओमी की 32 इंच स्मार्ट टीवी पर छप्परफाड़ डिस्काउंट ऑफर, 10 हजार से भी कम हो गई कीमत
फेस्टिव सीजन में अगर आप एक स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। फ्लिपकार्ट में इस समय 32 इंच से लेकर 65 इंच डिस्प्ले तक की स्मार्ट टीवी पर धांसू ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप शाओमी के फैंस है तो बता दें कि बिग बिलियन डेज सेल में शाओमी की स्मार्ट टीवी पर तगड़ी डील दी जा रही है।
न्यूज़ | Oct 11, 2023 07:00 pm IST -
फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों के लिए पेश किया धांसू ऑफर, अब सस्ते में होगा मोबाइल रिचार्ज
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में इस समय साल की सबसे बड़ी सेल बिग बिलियन डेज सेल चल रही है। कंपनी अपने ग्राहकों को सेल में तगड़े ऑफर्स दे रही है। सस्ता सामान उपलब्ध कराने के साथ ही कंपनी अब ग्राहकों के लिए एक सस्ता मोबाइल रिचार्ज ऑफर लेकर आई है। आप फ्लिपकार्ट से अपना मोबाइल रिचार्ज करके पैसे बचा सकते हैं।
न्यूज़ | Oct 11, 2023 02:35 pm IST -
Advertisement
-
क्या आपको नहीं मिला इमरजेंसी अलर्ट मैसेज? तुरंत ठीक कर लें अपने फोन की ये सेटिंग
भारत सरकार इन दिनों एक खास तरह के अलर्ट मैसेज सिस्टम को तैयार तैयार कर रही है जिससे किसी आपदा या फिर मुश्किल हालात में वॉयरलेस तरीके से एक साथ सभी लोगों को मैसेज भेजा जा सके। इसी सिस्टम की टेस्टिंग के चलते स्मार्टफोन यूजर्स को बीच बीच में अलर्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं। अगर आपको मैसेज नहीं मिल रहे तो सेटिंग बदलना पड़ेगा।
टिप्स और ट्रिक्स | Oct 11, 2023 01:14 pm IST -
55,000 हजार रुपये वाला iPhone 12 सिर्फ 21 हजार रुपये में लेने का शानदार मौका, दोबारा नहीं मिलेगी ऐसी डील
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में स्मार्टफोन पर तगड़ी और धमाकेदार डील दी जा रही है। अगर आप प्रीमियम आईफोन लेना चाहते हैं तो अभी खरीदने का सबसे अच्छा मौका है। इस समय फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 पर धांसू डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है जिसके बाद आप इसे 20 हजार रुपये से कम कीमत पर भी खरीद सकते हैं।
न्यूज़ | Oct 11, 2023 09:56 am IST -
Advertisement
-
X का करते हैं इस्तेमाल तो जान ले ये नया फीचर, अनचाहे कमेंट से फटाफट मिल जाएगा छुटकारा
ट्विटर यानी एक्स को एक परफेक्ट माइक्रोब्लॉगिंग प्लेफॉर्म बनाने के लिए एलन मस्क लगातार नए नए फीचर्स ला रहे हैं। अब मस्क ने यूजर्स को एक नया फीचर दे दिया है। एक्स यूजर्स अब अपनी पोस्ट पर यह भी सेट कर सकते हैं कि कौन उनको रिप्लाई कर सकता है और कौन नहीं। बता दें कि जल्द ही यूजर्स को वीडियो कॉलिंग का भी फीचर मिलेगा।
न्यूज़ | Oct 11, 2023 09:02 am IST -
Vodafone Idea का सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कंपनी दे रही है 5GB एक्स्ट्रा डाटा फ्री
वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए हमेशा ही किफायती और सस्ते रिचार्ज प्लान्स पेश करती है। अब वोडाफोन आइडिया की तरफ से एक ऐसा प्लान पेश किया गया है जिसमें ग्राहकों को अधिक डेटा की सुविधा दी जा रही है। अगर आपको इंटनेट डेटा की जरूरत ज्यादा पड़ती है तो वीआई का यह प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
न्यूज़ | Oct 11, 2023 08:23 am IST -
OnePlus Open भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, सामने आई पहली झलक
लंबे समय से वनप्लस के फोल्डेबल स्मार्टफोन का इंतजार हो रहा है। अब यह कंफर्म हो गया है कि कंपनी भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगी। फिलहाल अभी वनप्लस की तरफ से लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही इसे भारतीय मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसमें कंपनी दो डिस्प्ले उपलब्ध कराएगी।
न्यूज़ | Oct 11, 2023 07:48 am IST -
Honor ने लॉन्च कर दिया एक और जबरदस्त फोन, बजट सेगमेंट में अब मचेगा तहलका
स्मार्टफोन मेकर कंपनी हॉनर ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चीन के मार्केट में Honor Play 50 Plus को पेश किया है। यह एक एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन होगा जो कि बजट सेगमेंट के यूजर्स को टारगेट करेगा। इसमें ग्राहकों को कम दाम में धाकड़ फीचर्स मिलने वाले हैं।
न्यूज़ | Oct 10, 2023 07:30 pm IST