तुर्की, स्वीडन और इटली ने अंतरिक्ष में नया इतिहास रचते हुए अपने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन रवाना किया है। ये तीनों अंतरिक्ष यात्री 2 हफ्ते तक अंतरिक्ष में रहेंगे। इन्हें नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से कैप्सूल के जरिये भेजा गया है।
मालदीव के राष्ट्रपति लगातार भारत विरोधी काम कर रहे हैं। उन्होंने तुर्की से किलर ड्रोन के लिए बड़ी डील की है। ये वही ड्रोन हैं, जिनका उपयोग यूक्रेन ने रूस से जंग में किया है। पाकिस्तान भी इन ड्रोन का इस्तेमाल करता है।
इराक में एक सैन्य हवाई अड्डे पर हुए भीषण हमले में तुर्की के 5 सैनिकों की मौत हो गई है। इससे तुर्की की सरकार भड़क उठी है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए कुर्द लड़ाकों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके पहले के हमलों में भी तुर्की के 12 सैनिकों की मौत हो चुकी है।
तुर्की ने 33 इजरायली जासूसों को पकड़ने का दावा किया है। तुर्की की समाचार एजेंसी के अनुसार इन्हें इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद की ओर से फिलिस्तीनियों और इजरायल सरकार का विरोध करने वालों की जासूसी के लिए भेजा गया था। तुर्की के अनुसार अभी अन्य जासूसों की तलाश की जा रही है।
तुर्की में घने कोहरे के कहर ने 10 लोगों की जान ले ली है। यहां दृश्यता कम होने की वजह से आपस में 7 वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। इससे कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना में 57 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत अति गंभीर बताई जा रही है।
इजरायल के प्रधानमंत्री को एक कट्टर मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने हिटलर की संज्ञा दी है। गाजा में लगातार इजरायली सेना के हमले में मारे जा रहे आम फिलिस्तीनियों को लेकर मुस्लिम लीडर ने यह टिप्पणी की है। इससे नेतन्याहू गुस्से में आ गए हैं। तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने कहा कि नेतन्याहू हिटलर से कम नहीं हैं।
तुर्की में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के संदिग्ध नेटवर्क का बड़े पैमाने पर भांडाफोड़ हुआ है। तुर्की पुलिस ने आइएस आतंकियों से संबंध होने के शक में देश भर के 32 प्रांतों में बड़ा छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 304 ऐसे संदिग्धों को पकड़ा गया है, जिनके तार आइएस से जुड़े होने की आशंका है।
उत्तर पश्चिम तुर्की में सोमवार को मध्यम तीव्रता का यह भूकंप आया है। भूकंप के कारण लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।
ऐसा लगता है कि मालदीव के नवनियुक्त राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इंडिया फर्स्ट की नीति से किनारा कर लिया है। वे मालदीव का दशकों पुराना रिवाज तोड़ते हुए तुर्की जा पहुंचे हैं।
तुर्की में फिलिस्तीनी समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन किया है। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए भीड़ का तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार करना पड़ी। भीड़ ने अमेरिकी एयरबेस पर भी हमला करने का भरसक प्रयास किया।
इजराइल पर हमले के बाद तुर्की ने पहली प्रतिक्रिया इजराइल के पक्ष में दी थी और आतंकी हमले की निंदा की थी। लेकिन अब तुर्की के सुर बदलने लगे हैं। वही इजराइल पर ही सवाल खड़े कर रहा है। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने इजराइल से तीखे सवाल पूछे हैं।
नाटो संगठन के एक देश ने दूसरे के खिलाफ ही हमला कर दिया है। तुर्की के हमलावर ड्रोन से अमेरिकी सुरक्षाबलों को खतरा लगा। इस पर कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सुरक्षाबलों ने हमलावर ड्रोन को मार गिराया। जानिए कैसे हुआ यह दुर्लभ मामला?
तुर्की ने कड़े तेवर दिखाते हुए इराक पर पलटवार किया है। तुर्की ने इराक के कुर्द लड़ाकों के 22 ठिकानों को तबाह कर डाला है। इससे पहले तुर्की की राजधानी अंकारा में आंतरिक मंत्रालय के बाहर रविवार को हुए हमले हुए थी, जिसकी जिम्मेदारी कुर्द संगठन ने ली थी।
तुर्की पर हुए आत्मघाती हमले के बाद तुर्की ने पलटवार किया है और इराक पर जोरदार तरीके से बम बरसाए हैं। तुकी की वायुसेना के इस हमले में कई लड़ाकों के मारे जाने की खबर है।
तुर्की की राजधानी अंकारा में बिल्कुल संसद के पास बम विस्फोट और फायरिंग किए जाने की खबर सामने आ रही है। घटना से राजधानी अंकारा में दहशत फैल गई है। तुर्की की सरकार ने इसे आतंकी हमला बताया है। घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। आतंकी मुठभेड़ में मारा गया है।
तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में जब कोई मददगार उसे नजर नहीं आया तो मानवता को सबसे ऊपर रखते हुए भारत ने ही उसके लोगों की जान बचाई। पीएम मोदी ने सबसे पहले तुर्की में आर्मी को मदद के लिए भेजा। मगर अब वही तुर्की पाक को खुश करने के लिए यूएनजीए में कश्मीर मुद्दा फिर से उठा रहा है।
9-10 सितंबर तक नई दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन से कई सकारात्मक परिणाम निकलकर सामने आए हैं। अफ्रीकी संघ के जी20 में शामिल होने के बाद अब संयुक्त राष्ट्र में भी सुधार की मांग हो रही है।
तुर्की ने जी-20 के शानदार आयोजन के लिए भारत की तारीफ करके पाकिस्तान और चीन का होश उड़ा दिया है। राष्ट्रपति एर्दोगन ने भारत और पीएम मोदी की सराहना करने में कोई कोताही नहीं की। एर्दोगन ने इसके साथ ही भारत को अपना सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भी बताया है।
मोरक्को के विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 2000 की संख्या को पार कर गया है। मोरक्को के गृहमंत्रालय के अनुसार अब तक 2012 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। इस दुखद प्राकृतिक हादसे में 2000 से ज्यादा लोग घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है।
तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर जुलाई 2022 में एक समझौता किया था, जिसके तहत यूक्रेन काला सागर में स्थित तीन बंदरगाहों से अनाज और अन्य खाद्य पदार्थ बाहर भेज सकता था। उसी समय, संयुक्त राष्ट्र और रूस के बीच एक अलग सहमति बनी थी
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़