WEST BENGAL VIDHAN SABHA CHUNAV 2021
-
तृणमूल की मांग के बावजूद एक साथ नहीं होंगे अंतिम 3 चरणों के मतदान, जानें क्यों
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतिम 3 चरणों के मतदान को एक साथ जोड़कर कराने की मांग की थी।
इलेक्शन न्यूज | Apr 16, 2021, 11:13 PM IST -
पश्चिम बंगाल: चुनाव प्रचार को लेकर आयोग ने लगाई कुछ बंदिशें, शाम 7 से सुबह 10 बजे तक नहीं होगी कोई रैली
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने बांकि बचे सभी चरणों में 72 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार बंद करने का फैसला लिया है।
इलेक्शन न्यूज | Apr 16, 2021, 11:52 PM IST -
दिलीप घोष को भारी पड़ा ‘सीतलकूची’ पर बयान देना, EC ने लगाया प्रचार पर बैन
आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग ने घोष को ‘कड़ी चेतावनी’ दी है और उन्हें आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान सार्वजनिक टिप्पणी करते समय इस तरह के बयान देने से परहेज करने की सलाह दी।
इलेक्शन न्यूज | Apr 15, 2021, 10:34 PM IST -
West Bengal Assembly Polls: बंगाल में क्या बाकी बचे चरणों में एकसाथ होगा मतदान? जानिए चुनाव आयोग ने क्या कहा
पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनावों के बाकी बचे 4 चरणों को लेकर चुनाव आयोग ने स्थिति साफ कर दी है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा है कि बंगाल में एक साथ चुनाव नहीं कराए जाएंगे, पहले से ही तय तारीखों में मतदान होगा।
इलेक्शन न्यूज | Apr 15, 2021, 11:19 PM IST -
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सर्वदलीय बैठक बुलायी, कोविड नियमों के पालन पर होगी चर्चा
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आरिज आफताब ने 16 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलायी है। इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीईओ और राज्य में सभी जिलाधिकारियों को चुनाव के बाकी चार चरणों में प्रचार के दौरान कोविड-19 के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
इलेक्शन न्यूज | Apr 14, 2021, 11:11 PM IST -
बंगाल: 5वें चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा, 45 सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 17 अप्रैल को 45 सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम थम गया।
इलेक्शन न्यूज | Apr 14, 2021, 10:10 PM IST -
पश्चिम बंगाल के बड़ानगर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
पश्चिम बंगाल में बड़ानगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवार पार्नो मित्रा की मोटरसाइकिल रैली के दौरान बुधवार को बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गयी। इस सीट के लिए चुनाव प्रचार बुधवार को खत्म हो गया।
इलेक्शन न्यूज | Apr 14, 2021, 09:13 PM IST -
बैन हटते ही कूच बिहार पहुंचीं ममता, कहा-दोषियों को सजा दिलाने के लिए जांच शुरू करेगी बंगाल सरकार
चुनाव आयोग की ओर से प्रचार करने पर 24 घंटे की रोक हटते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी बुधवार को कूच बिहार में फायरिंग में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचीं
इलेक्शन न्यूज | Apr 14, 2021, 11:39 PM IST -
बंगाल और इसकी संस्कृति को बर्बाद करने का प्रयास कर रही है बीजेपी: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहली बार पश्चिम बंगाल पहुंचे। उत्तर दिनाजपुर के ग्वालपोखोर में आयोजित रैली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा।
इलेक्शन न्यूज | Apr 14, 2021, 05:27 PM IST -
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, नोबेल प्राइज की तर्ज पर बंगाल की बीजेपी सरकार शुरू करेगी ‘टैगोर प्राइज’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के विधाननगर में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार नोबेल प्राइज की तर्ज पर टैगोर प्राइज की शुरुआत करेगी।
इलेक्शन न्यूज | Apr 13, 2021, 07:59 PM IST -
Exclusive: 'दीदी' हताश और निराश, उन्हें भी लगने लगा है कि हार सुनिश्चित है- राजनाथ
केंद्रीय बलों को लेकर किए गए सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्रीय बल तो पहले भी बराबर चुनावों के दौरान काम करते रहे हैं, उनका जो रोल है, उसे वे निभाते हैं। इस चुनाव में भी वही केंद्रीय बल लगाए गए हैं और वे अपना रोल निभा रहे हैं, अन्य किसी राज्य में भी केंद्रीय बलों पर इस तरह का आरोप नहीं लगा है।
इलेक्शन न्यूज | Apr 13, 2021, 03:43 PM IST -
ममता अपने चुनाव प्रचार पर 24 घंटे के लिए पाबंदी के विरोध में कोलकाता में धरने पर बैठीं
आयोग ने बनर्जी के केंद्रीय बलों के खिलाफ बयानों और कथित धार्मिक प्रवृत्ति वाले एक बयान के कारण 24 घंटे तक उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। इस फैसले की निंदा करते हुए बनर्जी ने कहा था कि वह आयोग के ‘‘असंवैधानिक एवं अलोकतांत्रिक फैसले’’ के खिलाफ मंगलवार को शहर में धरना देंगी।
इलेक्शन न्यूज | Apr 13, 2021, 01:11 PM IST -
निर्वाचन आयोग बीजेपी शाखा की भांति कर रहा है बर्ताव, लोकतंत्र के लिए काला दिन: तृणमूल
निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लगाने के कुछ ही देर बाद उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि आयोग बीजेपी की शाखा की भांति बर्ताव कर रहा है और उसके फैसले से अधिनायकवाद की बू आती है।
इलेक्शन न्यूज | Apr 12, 2021, 10:33 PM IST -
कोलकाता के लिए BJP ने बनाई स्पेशल रणनीति, 40 सीटों पर मेन फोकस
चुनावी घमासान के बीच पश्चिम बंगाल में चार चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं। राज्य में आठ चरणों में मतदान होना है और इसकी आधी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब पांचवे चरण का मतदान होना है जिससे पहले बीजेपी ने कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों के लिए विशेष चुनावी रणनीति बनाई है।
इलेक्शन न्यूज | Apr 12, 2021, 07:44 PM IST -
दीदी....ओ दीदी.....बंगाल के हर बच्चे ने यह बोलना शुरू कर दिया है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला और कहा कि बंगाल के हर घर का बच्चा 'दीदी ओ दीदी' बोलना शुरू कर दिया है।
इलेक्शन न्यूज | Apr 12, 2021, 04:41 PM IST -
"दलितों का अपमान करके आपने बहुत बड़ा पाप किया", पीएम मोदी ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी की बहुत बड़ी हार होने जा रही है, दीदी और उनके गिरोह की बातें बताती है कि बंगाल के लोगों से उनकी नफरत कितनी बढ़ती जा रही है। अब दीदी के लोग बंगाल के शेडयूल कास्ट अनुसूचित जाति के हमारे भाई बहनों को गाली देने लगे हैं।
इलेक्शन न्यूज | Apr 12, 2021, 12:49 PM IST -
जो खेला करने की सोच रहे थे, उनके साथ खेला हो गया, नंदीग्राम में 'दीदी' क्लीन बोल्ड हो गई हैं- PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो खेला करने की सोच रहे थे, उनके साथ खेला हो गया है। बंगाल में हुए आधे चुनावों में बंगाल के लोगों ने टीएमसी को साफ कर दिया यानि आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ हो गई है।
इलेक्शन न्यूज | Apr 12, 2021, 01:00 PM IST -
कूचबिहार की घटना के बाद चुनाव आयोग पर बरसीं ममता बनर्जी! बोलीं- MCC का नाम बदलकर रख दो 'मोदी कोड ऑफ कंडक्ट'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव आचार संहिता (Election Code of Conduct) का नाम बदलकर MCC - मोदी कोड ऑफ कंडेक्ट कर देना चाहिए!
इलेक्शन न्यूज | Apr 11, 2021, 09:43 AM IST -
बंगाल में अमित शाह आज करेंगे 'फास्ट मोड' में प्रचार, 7 घंटे में 6 कार्यक्रम
आज अमित शाह पश्चिम बंगाल में बेहद फास्ट मोड में कैंपने करेंगे। अमित शाह दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक कुल 6 चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।
इलेक्शन न्यूज | Apr 11, 2021, 07:56 AM IST -
बंगाल चुनावों के दौरान हिंसा में 5 लोगों की मौत के बाद खड़ा हुआ सियासी तूफान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 44 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दौरान शनिवार को हिंसा की घटनाएं देखने को मिलीं, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।
इलेक्शन न्यूज | Apr 10, 2021, 10:26 PM IST