1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में दर्दनाक हादसा, तीर्थयात्रियों को बैजनाथ धाम ले जा रही थी बस, बिजली के तारों से टकराई; 8 झुलसे

UP में दर्दनाक हादसा, तीर्थयात्रियों को बैजनाथ धाम ले जा रही थी बस, बिजली के तारों से टकराई; 8 झुलसे

 Published : Jul 26, 2023 05:02 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 05:02 pm IST

बस में उतरे बिजली के करंट के बाद दर्शनार्थियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सरकारी एंबुलेंस मंगाकर झुलसे हुए दर्शनार्थियों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया भिजवाया। इसके बाद ड्रमंडगंज पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।

तीर्थयात्रियों से भरी...- India TV Hindi
तीर्थयात्रियों से भरी बस बिजली के तारों से टकराई Image Source : IANS

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार को तीर्थयात्रियों को बैजनाथ धाम ले जा रही एक बस ऊपर लटक रहे ढीले बिजली के तारों के संपर्क में आ गई। इस घटना में एक ड्राइवर समेत 8 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना ड्रमंडगंज पुलिस सर्किल के रेतेह चौराहे के पास की है। बस में उतरे बिजली के करंट के बाद दर्शनार्थियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

ग्राम प्रधान भटपुरवा शिव गोविंद चौरसिया तथा सेमरा कला निवासी राकेश तिवारी ने सरकारी एंबुलेंस मंगाकर झुलसे हुए दर्शनार्थियों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया भिजवाया। इसके बाद ड्रमंडगंज पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।