1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने की आत्महत्या, कहा- 'इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाले में बहा देना'

पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने की आत्महत्या, कहा- 'इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाले में बहा देना'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 20, 2025 11:48 am IST,  Updated : Apr 20, 2025 11:56 am IST

इंजीनियर ने अपने सुसाइड वीडियो में माता-पिता से माफी मांगी और कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिल पाता है तो उसकी अस्थियां नाले में बहा दी जाएं। पीड़ित पति ने पत्नी और ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Engineer Suicide- India TV Hindi
मृतक इंजीनियर और उसकी पत्नी Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक प्राइवेट कंपनी के इंजीनियर ने पत्नी और ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। औरैया के रहने वाले 33 वर्षीय मोहित यादव का शव शुक्रवार देर रात, इटावा रेलवे स्टेशन के बाहर एक होटल के कमरे से बरामद हुआ। मोहित ने फांसी लगाने से पहले 1 मिनट 57 सेकेंड का वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसने बताया कि उसकी पत्नी और ससुराल के लोग कैसे उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।  

मोहित ने सुसाइड वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा पत्नी की बिहार में शिक्षक की नौकरी लगने के बाद उसकी मां ने दो महीने के बच्चे का अबॉर्शन करा दिया। इसके बाद जमीन-जायदाद की मांग करने लगे और उनके मन मुताबिक काम नहीं करने पर झूठा आरोप लगा दिया। इंजीनियर ने सुसाइड नोट में कहां अगर इंसाफ नहीं मिला तो उसकी अस्थियां नाले में बहा दी जाएं। 

होटल में मिला शव

इटावा रेलवे स्टेशन के बाहर एक होटल के कमरा नंबर 101 में बीते शुक्रवार रात एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। युवक की पहचान 33 वर्षीय इंजीनियर मोहित यादव के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मोहित यादव सीमेंट कंपनी में फील्ड इंजीनियर पद पर तैनात था जो आए दिन अलग-अलग जगहों में कंपनी के काम से जाता था।

इंजिनियर का सुसाइड नोट

"जब तक आप लोगों को यह वीडियो मिलेगा तब तक में इस दुनिया से जा चुका होगा। काश कोई लड़कों के लिए कानून होता तो शायद मैं यह गलत कदम नहीं उठाता। मैं अपनी पत्नी और उसकी फैमिली की मानसिक प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं कर पाया। मेरी पत्नी प्रिया यादव का बिहार के समस्तीपुर जिले में टीचर में सिलेक्शन होने के बाद उसकी मां ने मेरे बच्चे को मिसकैरेज करवा दिया। और सारी ज्वेलरी अपने पास रख ली। जिस पर उनका कोई अधिकार नहीं था। मेरी पत्नी ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने अपना मकान और प्रॉपर्टी उसके नाम नहीं की तो वह मुझे, मेरे परिवार को दहेज के झूठे आरोप में फंसा देगी। जबकि हम दोनों की शादी बिना किसी डिमांड के हम दोनों की मर्जी से हुई थी, क्योंकि हम लोग 7 सालों से रिलेशनशिप में थे। पत्नी के पिता अनुज कुमार ने मेरी झूठी कंप्लेंट की और और पत्नी के भाई ने मुझे फोन करके जान से मारने की धमकी दी। मेरी पत्नी ने मेरे साथ रहकर हर दिन क्लेश और मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। और उसकी फैमिली इस साजिश में उसके साथ थी। अगर मेरे मरने के बाद भी मुझे इंसाफ ना मिले तो मेरी अस्थियां नाले में बहा दिया जाए। मम्मी पापा आप लोग मुझे माफ कर देना मैं आपकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया।"

मृतक के भाई का बयान

मृतक इंजीनियर के भाई तारेन प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया "मेरा भाई कोटा जाने की कहकर निकला था। उसने बताया था कि पहले वह इटावा रुकेगा, उसके बाद कोटा जाएगा। शुक्रवार सुबह 6 बजे मेरे मोबाइल पर मोहित ने एक वीडियो भेजा, जिसमें उसका सुसाइड नोट मिला। इस वीडियो के बाद परिवार के लोगों ने उसको कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सर्विलांस से पता चला कि उसका मोबाइल रेलवे इटावा स्टेशन के आसपास की लोकेशन दिखा रहा है। कई होटलों में और रेलवे स्टेशन पर उसको दिन भर पूरे परिवार ने ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। कल शुक्रवार देर रात पुलिस के द्वारा उसकी मौत की खबर मिली। जिसके बाद हम लोग इटावा पहुंचे। मेरा भाई अपनी पत्नी और उसके ससुराल वालों से काफी प्रताड़ित था। कुछ महीने पहले मोहित के ससुर ने मेरे परिवार के खिलाफ एक झूठा प्रार्थना पत्र भी दिया था। मोहित का साला उनको धमकी भी देता था। मेरा भाई अपनी पत्नी के साथ अलग मकान लेकर रह रहा था उसके बाद भी उसे आए दिन लड़ाई झगड़ा करती थी। 4 महीने बाद मैनपुरी जिले से अपने मायके से वह तीन-चार दिन पहले ही लौट कर आई थी। इन लोगों का 7 सालों से प्रेम प्रसंग था, उसके बावजूद भी परिवार ने दोनों की 27 नंबर 2023 को अरेंज मैरिज करवाई थी। मेरी भाभी और उसके परिवार वाले भाई की जायदाद के पीछे पड़े हुए थे। भाभी प्रिया का बिहार में टीचर पद कर दो माह पहले सलेक्शन भी हो गया था। इसीलिए वह भाई से प्रॉपर्टी अपने नाम करवाना चाहती थी। इसमें प्रिया यादव के माता पिता भाई भी शामिल थे।"

(इटावा से मोहम्मद फारिक की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।