1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कार की खिड़की से बाहर लटक स्टंट कर रही थी लड़की, बना Video और हुआ वायरल, पुलिस ने थमाया लंबा-चौड़ा चालान

कार की खिड़की से बाहर लटक स्टंट कर रही थी लड़की, बना Video और हुआ वायरल, पुलिस ने थमाया लंबा-चौड़ा चालान

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Dec 02, 2023 07:51 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 07:51 pm IST

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के स्टंट नहीं करे। ये हादसे को दावत देने जैसा है। कुछ देर का रोमांच आपके जीवन या किसी अन्य के लिए भारी पड़ सकता है।

खिड़की से बाहर लटक स्टंट कर रही थी लड़की, कटा चालान - India TV Hindi
खिड़की से बाहर लटक स्टंट कर रही थी लड़की, कटा चालान Image Source : SCREENSHOT

नोएडा: रील बनाने के भूत के चलते युवा अपनी जान को खतरे में डालने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की तेज रफ्तार कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करती दिखाई दे रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी पर 23,500 रुपये का चालान कर दिया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करती दिखी। पीछे से आ रहे किसी शख्स ने वीडियो बनाया और एक्स पर पोस्ट करके यूपी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वीडियो 29 सेकेंड का है। वीडियो ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति के पास का बताया जा रहा है। 

वीडियो में सड़क पर तेज रफ्तार से दिल्ली नंबर की कार जाती दिखी। इसी दौरान एक लड़की खिड़की के बाहर निकली और स्टंट करने लगी। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने ट्वीट करके बताया, उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार ई-चालान (जुर्माना 23500/- रुपए) की कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के स्टंट नहीं करे। ये हादसे को दावत देने जैसा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।