1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IPS विजय कुमार बने यूपी के नए कार्यवाहक DGP, सीएम योगी ने दिए आदेश

IPS विजय कुमार बने यूपी के नए कार्यवाहक DGP, सीएम योगी ने दिए आदेश

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Swayam Prakash
 Published : May 31, 2023 01:05 pm IST,  Updated : May 31, 2023 01:05 pm IST

आईपीएस विजय कुमार को यूपी का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। विजय कुमार 1988 बैच के आईपीएस हैं और जनवरी 2024 में सेवानिवृत होंगे। विजय कुमार उत्तर प्रदेश के तीसरे कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं।

ips vijay kumar- India TV Hindi
IPS विजय कुमार बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1988 बैच के IPS विजय कुमार को डीजी विजिलेंस, डीजी सीबीसीआईडी के साथ कार्यवाहक पुलिस महा निदेशक यूपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश को तीसरी बार कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक मिला है। शासन ने आईपीएस विजय कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया है।

जनवरी 2024 में सेवानिवृत होंगे विजय कुमार

बता दें कि विजय कुमार वर्तमान में डीजी विजिलेंस, डीजी सीबीसीआईडी के पद पर हैं। इस पद के साथ ही वह पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। 1988 बैच के आईपीएस विजय कुमार जनवरी 2024 में सेवानिवृत होंगे। बता दें कि विजय कुमार डीजीपी पद के उस क्राइटेरिया को भी पूरा करते हैं, जिसमें अधिकारी का कम से कम 6 माह का कार्यकाल बचा होना जरूरी है। इस रेस में विजय के अलावा मुकुल गोयल और आनंद कुमार का नाम भी था।

यूपी को नहीं मिल रहा पूर्णकालिक डीजीपी
बता दें कि उत्तर प्रदेश को एक साल से पूर्णकालिक डीजीपी नहीं मिला है। 11 मई 2022 को तत्कालीन पूर्णकालिक डीजीपी मुकुल गोयल को अचानक हटा दिया गया था। इसके बाद डीजी इंटेलीजेंस डीएस चौहान को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया। उसके बाद डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया और अब आईपीएस विजय कुमार को भी कार्यवाहक डीजीपी के रूप में नियुक्ति किया गया है।

ये भी पढ़ें-

हरिद्वार: चंडी चौकी के पास सड़क से नीचे जा गिरी रोडवेज बस, रेस्क्यू करने पहंचा बचाव दल

मॉडल हुई लव जिहाद का शिकार, ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के मालिक ने कैसे फंसाया, पीड़िता ने Live बताया 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।