1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. संदेशखाली में शाहजहां शेख के आवास पर CBI ने की छापेमारी, ED अधिकारियों ने भी दिया सपोर्ट

संदेशखाली में शाहजहां शेख के आवास पर CBI ने की छापेमारी, ED अधिकारियों ने भी दिया सपोर्ट

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Mar 08, 2024 05:45 pm IST,  Updated : Mar 08, 2024 06:52 pm IST

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के संदेशाखालि में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक दल पर हमले की जांच के सिलसिले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शाहजहां शेख के आवास पर आज छापे मारे।

Sandeshkhali- India TV Hindi
CBI के अधिकारियों ने शाहजहां शेख के आवास पर छापे मारे Image Source : PTI

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के संदेशाखालि में पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी की है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक दल पर हमले की जांच के सिलसिले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख के आवास पर ये छापे मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई ने हमले के संबंध में सबूत इकट्ठा करने के लिए संदेशखालि स्थित सरबेरिया के अकुंचीपारा इलाके में शाहजहां के आवास के पास के इलाकों का भी दौरा किया। 

केंद्रीय बलों की तैनाती, ईडी अधिकारी भी साथ

बता दें कि शाहजहां शेख को राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें 5 जनवरी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर भीड़ द्वारा उस समय हमला किए जाने संबंधी मामले में गिरफ्तार किया गया, जब अधिकारी कथित राशन घोटाले से जुड़े मामले के सिलसिले में उनके आवास परिसर गए थे। इस छापेमारी में फोरेंसिक और ईडी अधिकारियों ने भी सीबीआई टीम को सहयोग दिया। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के कर्मियों की सुरक्षा के लिए इलाके में केंद्रीय बलों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है। 

छापे के लिए पहुंची सीबीआई ने की वीडियोग्राफी 

आज छापेमारी करने गए सीबीआई अधिकारियों ने ईडी द्वारा शेख के घर पर लगाई गई सील को परिसर में प्रवेश करने के लिए खोल दिया। वे अपनी जांच के लिए इलाके की वीडियोग्राफी भी कर रहे हैं और उसका नक्शा भी तैयार कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख को हिरासत में लेने के बाद सीबीआई की एक टीम गुरुवार को भी संदेशखालि में स्थित उसके घर गया था। उन्होंने बताया कि दोनों परिसरों में ताला लगा मिलने के बाद टीम ने बाहर से वहां की तस्वीरें लीं और चली गई। शेख और अन्य लोगों पर संदेशखालि में यौन शोषण और जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया था।

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।