1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. चक्रवात ‘अम्फान’ ‘‘ राष्ट्रीय आपदा से कहीं अधिक’’, ऐसी तबाही कभी नहीं देखी: ममता बनर्जी

चक्रवात ‘अम्फान’ ‘‘ राष्ट्रीय आपदा से कहीं अधिक’’, ऐसी तबाही कभी नहीं देखी: ममता बनर्जी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2020 02:07 pm IST,  Updated : May 22, 2020 02:07 pm IST

पश्चिम बंगाल में चक्रवात प्रभावित इलाकों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हवाई दौरा करने से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में आई यह आपदा किसी ‘‘राष्ट्रीय आपदा से कहीं अधिक’’ है।

Cyclone Amphan 'more than a national disaster', 60 pc of WB's population impacted: Mamata- India TV Hindi
Cyclone Amphan 'more than a national disaster', 60 pc of WB's population impacted: Mamata Image Source : PTI (FILE)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चक्रवात प्रभावित इलाकों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हवाई दौरा करने से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में आई यह आपदा किसी ‘‘राष्ट्रीय आपदा से कहीं अधिक’’ है। राज्य में चक्रवात की चपेट में आने से अभी तक 80 लोगों की जान जा चुकी है। बनर्जी ने कहा कि स्थिति के सामान्य होने में समय लगेगा क्योंकि चक्रवात ने बंगाल में करीब सात से आठ जिलों में तबाही मचाई है। 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डे पर मोदी का स्वागत करने पहुंची ममता ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह किसी राष्ट्रीय आपदा से कहीं अधिक है। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसी तबाही कभी नहीं देखी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा यह एक भयावह आपदा है। हमारे सभी अधिकारी और मंत्री प्रयास कर रहे हैं। पुलिस भी लगातार काम कर रही है। हम लॉकडउन, कोविड-19 और अब आपदा तीन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।