1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता: 'ब्लूटूथ हेडफोन' ने महिला डॉक्टर की हत्या के खोले राज, जानिए कैसे गिरफ्त में आया शातिर कातिल?

कोलकाता: 'ब्लूटूथ हेडफोन' ने महिला डॉक्टर की हत्या के खोले राज, जानिए कैसे गिरफ्त में आया शातिर कातिल?

 Published : Aug 11, 2024 11:14 am IST,  Updated : Aug 11, 2024 11:24 am IST

महिला डॉक्टर की हत्या के बाद से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेजी से उठ रही थी। मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के लोग सड़क पर उतर आए। इसके साथ ही बीजेपी और सीपीएम ने राज्य सरकार को इस मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया।

महिला डॉक्टर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
महिला डॉक्टर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार Image Source : FREEPIK-FILE PHOTO

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय रॉय के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि वह जो भी हो, वह एक अपराधी है क्योंकि उसने बहुत जघन्य अपराध किया है। आरोपी को कड़ी सजा दी जाएगी। उसके खिलाफ सबूत एकत्र कर लिए गए हैं।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने हत्या से पहले महिला डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि आरोपी संजय रॉय ने अपना ब्लूटूथ हेडफोन घटना स्थल पर ही छोड़ दिया था। इसके चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय के खिलाफ कई सुबूत हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी वह घटना के समय पर वहीं पर मौजूद था।

किसी अन्य एजेंसी से उठती है जांच की मांग तो की जाएगी

पुलिस ने कहा कि महिला डॉक्टर के साथ जो अपराध हुआ है। इस घटना से वह बेहद दुखी और गुस्से में हैं। हम परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों के साथ हैं। पुलिस पारदर्शी जांच प्रक्रिया का पालन कर रही है। अगर परिवार की ओर से किसी अन्य एजेंसी से जांच की मांग की जाती है, तो उसमें उन्हें कोई समस्या नहीं है।

जांच के लिए बनाई गई SIT टीम

पुलिस ने कहा कि मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में किए गए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई और उसके परिवार के सदस्य गवाह के रूप में मौजूद थे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर सात सदस्यों वाली विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है। इसका नेतृत्व डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर कर रहे हैं। साथ ही इसकी निगरानी एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस रैंक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी कर रहे हैं।

बीजेपी और सीपीएम ने CBI जांच की मांग की

इस घटना ने राजनीतिक वाद-विवाद को भी जन्म दे दिया है। बीजेपी और सीपीएम दोनों ने पुलिस जांच को अपर्याप्त बताया है। प्रदेश बीजेपी के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि गिरफ्तारी एक दिखावा हो सकती है। केवल सीबीआई जांच ही सच्चाई को उजागर कर सकती है और महिला डॉक्टर के परिजनों को न्याय दिला सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।