1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा

निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2020 04:10 pm IST,  Updated : Dec 14, 2020 04:03 pm IST

उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन 17 दिसंबर को राज्य के दौरे पर आएंगे और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेंगे।

Senior EC official to visit Bengal to review assembly poll preparedness- India TV Hindi
Senior EC official to visit Bengal to review assembly poll preparedness Image Source : FILE

कोलकाता। उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन 17 दिसंबर को राज्य के दौरे पर आएंगे और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेंगे। सूत्रों ने बताया कि जैन का दो दिन की यात्रा का कार्यक्रम है और इस दौरान वह उत्तर बंगाल भी जा सकते हैं। वह कोविड-19 महामारी के बीच आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि जैन विपक्षी पार्टियों की शिकायतों पर भी गौर करेंगे। बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं।

बंगाल जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 दिसंबर को दो दिवसीय बंगाल दौरे पर जाएंगे। गृहमंत्री पार्टी के तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बंगाल दौरे के दौरान जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हमले के बाद गृहमंत्री के दौरे के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री बंगाल चुनाव के मद्देनजर आने वाले महीनों के दो दिन बंगाल में ही बिताएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।