1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. रवांडा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत

रवांडा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 11, 2018 11:47 am IST,  Updated : Mar 11, 2018 11:47 am IST

दक्षिणी रवांडा में पिछले दो दिनों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए।

16 deaths due to crippling electricity in Rwanda- India TV Hindi
16 deaths due to crippling electricity in Rwanda

किगाली: दक्षिणी रवांडा में पिछले दो दिनों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। सिन्हुआ ने न्यारुगुरु जिले के मेयर फ्रैंकोइस हेबिटेगेको के हवाले से कहा कि शनिवार को 45 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिनमें से 14 की मौत हो गई। (2020 आगामी चुनाव अभियान के लिए ट्रंप ने तैयार किया नया नारा )

उन्होंने कहा कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि इससे पहले शुक्रवार को भी एक स्कूली छात्र समेत दो अन्य लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश