1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. टूट जाएगा अफ्रीका, 18 साल में पड़ी 56 किमी लंबी दरार, दुनिया को मिलेगा नया महाद्वीप

टूट जाएगा अफ्रीका, 18 साल में पड़ी 56 किमी लंबी दरार, दुनिया को मिलेगा नया महाद्वीप

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 12, 2023 04:26 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 04:26 pm IST

अफ्रीका से जमीन का एक बड़ा टुकड़ा टूटकर अलग हो रहा है। यह दरार 56 किलोमीटर लंबी है। यह नया टुकड़ा अलग होकर नए महाद्वीप के रूप में जन्म लेगा।

टूट जाएगा अफ्रीका, 18 साल में पड़ी 56 किमी लंबी दरार- India TV Hindi
टूट जाएगा अफ्रीका, 18 साल में पड़ी 56 किमी लंबी दरार Image Source : SOCIAL MEDIA

Africa News: वैज्ञानिकों के अनुसार महाद्वीप कई प्लेट्स पर तैर रहे हैं। ऐसा ही महाद्वीप है अफ्रीका। इस महाद्वीप में 18 साल की अवधि के दौरान 56 किलोमीटर लंबी दरार पड़ गई है। इस हिसाब से देखा जाए तो हर साल जमीन का एक टुकड़ा करीब सवा 3 किलोमीटर की गति से टूट रहा है। जमीन का यह टुकड़ा अफ्रीका महाद्वीप से अलग होने वाला है। अलग होकर यह बड़ा टुकड़ा दुनिया के नए महाद्वीप के रूप में अस्तित्व में आएगा।

वहीं इस दरार के बीच में एक नया सागर बनने वाला है। बड़ी बात यह है कि दरार हर साल बढ़ती जा रही है। इस दरार की लंबाई और चौड़ाई बढ़ती जा रही है। इसकी वजह तीन टेक्टॉनिक प्लेटों में अलग अलग यानी विपरीत दिशाओं में होने वाला खिंचाव है। ये तीनों प्लेट्स एकदूसरे से अलग दिशा में जा रही हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार इस समुद्र को बनने में 50 लाख से 1 करोड़ साल लग सकते हैं। लेकिन जलवायु परिवर्तन की वजह से ये जल्दी भी हो सकता है। जहां दरार पड़ रही है, वह नूबियन, सोमाली और अरेबियन टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच मौजूद है। इसे अफार रीजन बुलाते हैं। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि अफ्रीका का यह हिस्सा अलग क्यों हो रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि पूर्वी अफ्रीका के नीचे मेंटल गर्म पत्थरों से ऊपर आ रहा है। बता दें कि मेंटल पृथ्वी के सबसे मध्य भाग 'कोर' के उपर की परत होती है।

वैज्ञानिकों की स्टडी का हॉटस्पॉट बनी ये दरार 

अफार रीजन में मची हलचल इस समय वैज्ञानिकों के लिए प्रयोगशाला बनी हुई है। दुनियाभर के साइंटिस्ट यहां आकर टेक्टोनिक प्लेटों के अलगाव की स्टडी कर रहे हैं। समंदर के बीच नई घाटी बनने से वहां पर समंदर का पानी चला जाएगा। जमीन के दो टुकड़े अलग-अलग दिशा में एकदूसरे से दूर हो जाएंगे।

अचानक अलग होने पर होगा भारी नुकसान 

अफ्रीका के हिस्से अलग होंगे इस प्राकृतिक प्रक्रिया से जानमाल का बहुत नुकसान होगा। असल में अफ्रीकन प्लेट टूट रही है। यानी अफ्रीका की जमीन दो अलग-अलग हिस्सों में बंट जाएगी। ये जगह है ईस्ट अफ्रीकन रिफ्ट। यह 56 किलोमीटर लंबी दरार है।

नए महाद्वीप पर होंगे ये देश

अफ्रीका महाद्वीप से टूटकर अलग होने वाली जमीन के बड़े टुकड़े से बने नए महाद्वीप में कई देश शामिल होंगे। इनमें युगांडा और जांबिया जैसे देश शामिल हैं। इन देशों के अपने समुद्री तट होंगे, जो पहले इनके पास नहीं थे। इससे अफ्रीका के बीच में एक नया सागर बनेगा। साथ ही इसमें केन्या, इथियोपिया, सोमालिया और तंजानिया के हिस्से शामिल होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश