1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ब्रिटेन के बाद बहरीन बना फाइजर के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने वाला दूसरा देश

ब्रिटेन के बाद बहरीन बना फाइजर के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने वाला दूसरा देश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2020 11:56 am IST,  Updated : Dec 05, 2020 11:56 am IST

ब्रिटेन के बाद बहरीन दुनिया का दूसरा देश बन गया है जिसने दवा निर्माता कंपनी फाइजर और उसके जर्मन सहयोगी बायोनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी दी है।

corona vaccine- India TV Hindi
corona vaccine Image Source : AP

दुबई। ब्रिटेन के बाद बहरीन दुनिया का दूसरा देश बन गया है जिसने दवा निर्माता कंपनी फाइजर और उसके जर्मन सहयोगी बायोनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी दी है। बहरीन की सरकारी संवाद एजेंसी ने शुक्रवार रात को इसकी घोषणा की। एजेंसी ने बताया, ‘‘उपलब्ध आंकड़ों के गहन विश्लेषण और समीक्षा के बाद बहरीन के स्वास्थ्य नियामक एजेंसी ने इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है।’’ हालांकि, बहरीन ने यह नहीं बताया कि उसने टीके की कितनी खुराक खरीदी है और टीकाकरण कब शुरू होगा। 

एसोसिएटेड प्रेस के सवाल का भी बहरीन की प्राधिकारियों ने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। बाद में फाइजर ने बताया कि बहरीन को टीके की आपूर्ति और खुराकों की संख्या सहित बिक्री का समझौता गुप्त है और विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि बहरीन पहले ही चीन निर्मित टीके ‘साइनोफार्म’ के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे चुका है और अबतक 6,000 लोगों के ये टीके लगाए हैं। 

ब्रिटेन में अगले हफ्ते से लगेगा टीका

ब्रिटेन में अगले सप्ताह से पूरे देश में फाइजर की कोरोना वैक्सीन को लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Pfizer-BioNTech कोरोना वैक्सीन को ब्रिटेन सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। इससे पहले जर्मनी की दवा कंपनी बायोएनटेक और उसकी साझेदार अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर ने ‘यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी’ के समक्ष कोरोना वायरस के उनके टीके को मंजूरी के लिए एक आवेदन सौंपा था। इस आवेदन की समीक्षा प्रक्रिया को पूरा करने के बाद इन दोनों कंपनियों को हरी झंडी दी गई है। फाइजर और बायो-एनटेक का कोविड-19 टीका तीसरे चरण के परीक्षण के अंतिम विश्लेषण में 95 प्रतिशत तक प्रभावी पाया गया था और कंपनी ने दावा किया था कि यह 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर भी कारगर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश