1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका को चीन ने दी धमकी! कहा- अगर ताइवान को हथियार बेचे तो उचित जवाब देंगे

अमेरिका को चीन ने दी धमकी! कहा- अगर ताइवान को हथियार बेचे तो उचित जवाब देंगे

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 04, 2020 05:09 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 05:11 pm IST

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि ताइवान को 60 करोड़ डॉलर मूल्य के सैन्य ड्रोन की बिक्री ‘‘ चीन के आंतरिक मामलों में घोर हस्तक्षेप है और चीन की संप्रभुता व सुरक्षा हितों की गंभीर अनदेखी है।’’

China threats America over arms deal with Taiwan । अमेरिका को चीन ने दी धमकी! कहा- अगर ताइवान को हथि- India TV Hindi
अमेरिका को चीन ने दी धमकी! कहा- अगर ताइवान को हथियार बेचे तो उचित जवाब देंगे Image Source : PTI

बीजिंग.  चीन लंबे समय से दुनिया में माहौल खराब करने की कोई कोशिश नहीं छोड़ रहा है। चीन ने भारत सहित तकरीबन अपने हर पड़ोसी देश के साथ विवाद खड़ा किया हुआ है। अब चीन ने अमेरिका को भी धमकी दी है। दरअसल चीन ने बुधवार को संकल्प लिया कि अगर अमेरिका ताइवान को हथियार बेचने की योजना पर आगे बढ़ता है तो वह ‘उचित और जरूरी’ जवाब देगा।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि ताइवान को 60 करोड़ डॉलर मूल्य के सैन्य ड्रोन की बिक्री ‘‘ चीन के आंतरिक मामलों में घोर हस्तक्षेप है और चीन की संप्रभुता व सुरक्षा हितों की गंभीर अनदेखी है।’’

वांग ने संवाददाताओं के साथ दैनिक संवाद में कहा कि अमेरिका को ताइवान के साथ हुए ऐसे सभी बिक्री (हथियारों) करारों को रद्द कर देना चाहिए ताकि चीन-अमेरिका के रिश्तों को और एवं ताइवान की शांति व स्थिरता को और नुकसान से बचाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि चीन, ताइवान पर अपना दावा करता है। वांग ने कहा कि उत्पन्न होने वाली परिस्थिति के अनुरूप उचित और जरूरी जवाब दिया जाएगा। गौरतलब है कि अमेरिका के विदेश विभाग ने मंगलवार को बताया कि उसने हथियार और अन्य उपकरणों से लैस आधुनिक श्रेणी के चार ड्रोन ताइवान को बेचने की मंजूरी दे दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश