1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्‍तान में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 14,000 के पार, 301 लोगों की गई जान

पाकिस्‍तान में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 14,000 के पार, 301 लोगों की गई जान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 28, 2020 02:16 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 02:16 pm IST

पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को सभी मीडिया समूहों को अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Coronavirus cases in Pak rises to 14,079; death toll 301- India TV Hindi
Coronavirus cases in Pak rises to 14,079; death toll 301

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 14,000 से अधिक होने पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पाकिस्‍तान सरकार कोविड-19 स्थिति पर कड़ी निगरानी कर रही है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 301 लोगों की जान जा चुकी है। नेशनल हेल्‍थ सर्विस मंत्रालय द्वारा उपलब्‍ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक जानलेवा वायरस से 3,233 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार तक कुल मामलों की संख्‍या बढ़कर 14709 हो गई है, जिसमें 5640 पंजाब, 4956 सिंध, 1984 खैबर पख्‍तूनख्‍वा, 853 बलूचिस्‍तान, 320 गिलगिट बालटिस्‍तान, 261 इस्‍लामाबाद और 65 पाक अधिकृत कश्‍मीर के हैं।

अभी तक देश में कुल 157,223 टेस्‍ट हुए हैं, जिसमें से 6417 टेस्‍ट पिछले 24 घंटे में किए गए हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा था कि पाकिस्‍तान में कोरोना वायरस की स्थिति गंभीर नहीं है, जैसा कि दुनिया के अन्‍य हिस्‍सो में है। उन्‍होंने कहा कि सरकार कड़ी नजर बनाए हुए हैं और लॉकडाउन पर अगली रणनीति की घोषणा जल्‍द की जाएगी।  

पाकिस्‍तान सरकार ने मंगलवार को सभी मीडिया समूहों को अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। सरकार ने यह कदम एक न्‍यूज चैनल के 8 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उठाया है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश