1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में अदालत परिसर में चार न्यायाधीशों को मारा गया चाकू

चीन में अदालत परिसर में चार न्यायाधीशों को मारा गया चाकू

 Written By: Agency
 Published : Sep 10, 2015 10:20 pm IST,  Updated : Sep 10, 2015 10:20 pm IST

बीजिंग: चीन के हुबेई प्रांत में श्रम संबंधी एक विवाद में अपने खिलाफ फैसला आने से व्यथित एक व्यक्ति ने आज अदालत परिसर में चार न्यायाधीशों को चाकू मार दिया। शियान स्थित अदालत में हमलावर ने

चीन में चार...- India TV Hindi
चीन में चार न्यायाधीशों को मारा गया चाकू

बीजिंग: चीन के हुबेई प्रांत में श्रम संबंधी एक विवाद में अपने खिलाफ फैसला आने से व्यथित एक व्यक्ति ने आज अदालत परिसर में चार न्यायाधीशों को चाकू मार दिया। शियान स्थित अदालत में हमलावर ने सुनवाई में फैसला आने के बाद परिसर में ही चार न्यायाधीशों को चाकू मार दिया। 

हमलावर ने चाकू अखबार में लपेट कर छिपाया हुआ था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुरक्षा जांच के बावजूद वह चाकू अंदर कैसे ले गया। एक दैनिक अखबार की खबर में कहा गया है कि पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया। 

जिन चार न्यायाधीशों को चाकू मारा गया उन्‍हें अस्पताल ले जाया गया। एक न्यायाधीश के दिल में चाकू लगा है और उनकी हालत गंभीर है। तीन अन्य की सर्जरी की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश