1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. टोकियो में QUAD के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन से मिले एस जयशंकर, बढ़ सकती है चीन की मुश्किल

टोकियो में QUAD के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन से मिले एस जयशंकर, बढ़ सकती है चीन की मुश्किल

 Published : Jul 28, 2024 03:00 pm IST,  Updated : Jul 28, 2024 03:00 pm IST

जापान की राजधानी टोकिया में क्वॉड के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले एस जयशंकर ने अपने अमेरकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। इस दौरान भारत-अमेरिकी के द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने समेत कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर गहन वार्ता हुई।

टोकियो में विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन। - India TV Hindi
टोकियो में विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन। Image Source : PTI

टोक्योः जापान में चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) मंत्रियों की बैठक से इतर भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने आज अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। इस दौरान भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बल दिया गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने टोक्यो में क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर मुलाकात की। अमेरिका ने भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने की इच्छा जाहिर की। इससे चीन को चिंता हो सकती है।

बैठक संपन्न होने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘टोक्यो में आज विदेश मंत्री ब्लिंकन से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा। हमारा द्विपक्षीय एजेंडा लगातार आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने आगे लिखा कि ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की कल होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।’’

क्या है क्वॉड

क्वॉड भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का एक मजबूत संगठन है। चारों देशों ने नवंबर 2017 में मिलकर ‘क्वाड’ की स्थापना की थी, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए एक नयी रणनीति विकसित की जा सके। चीन, दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है, जबकि फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी इस समुद्री क्षेत्र पर दावे करते हैं। ऐसे में क्वॉड हमेशा से चीन के लिए बड़ी चिंता का कारण रहा है। क्वॉड में भारत के बढ़ते दबदबे से चीन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का बड़ा बयान-"भले ही मुझे कमजोर समझा जा रहा है, लेकिन मैं चुनाव जीतूंगी"


Explainer: अमेरिकी चुनाव में कैसे होती है फंडिंग, कौन जुटाता है इतना सारा चंदा?
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश