1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ताइपे के मेट्रो स्टेशन पर स्मोक बम और चाकू से हमला, शख्स ने की 3 की हत्या , 9 लोग जख्मी, छठी मंजिल से कूदा हमलावर

ताइपे के मेट्रो स्टेशन पर स्मोक बम और चाकू से हमला, शख्स ने की 3 की हत्या , 9 लोग जख्मी, छठी मंजिल से कूदा हमलावर

 Published : Dec 20, 2025 06:46 am IST,  Updated : Dec 20, 2025 07:51 am IST

चाकू से हमला कर इस सिरफिरे ने ताइवान की राजधानी ताइपे के मेन स्टेशन में हड़कंप मचा दिया। चीख-चिल्लाते लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में 3 की मौत हो गई। हमलावर ने भी कूद कर जान दे दी।

ताइपे के मेट्रो स्टेशन पर हमला- India TV Hindi
ताइपे के मेट्रो स्टेशन पर हमला Image Source : X/ANGELICAOUNG

ताइवान में एक सिरफिरे की करतूत की वजह से हंगामा खड़ा हो गया। राजधानी ताइपे के मेन मेट्रो स्टेशन के बाहर सनकी शख्श ने पहले तो स्मोक बम फेंककर दशहत फैलाई। इसके बाद स्टेशन के बाहर और अंदर चाकू से हमला कर अफरा-तफरी मचा दी।

ताबड़तोड़ लोगों पर किए हमले 

हमलावर ने सड़क के दोनों तरफ स्मोक बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की और फिर बैग से तेज धारदार बड़ा सा चाकू निकालकर स्टेशन की तरफ तेजी से बढ़ा। जहां उसने ताबड़तोड़ लोगों पर हमले शुरू कर दिए।

3 की मौत और 9 लोग जख्मी

इस सिरफिरे ने कम से कम दर्जन भर लोगों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। ज्यादातर लोगों की गर्दन पर पर चाकू से हमले किए। सिरफिरे के हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमलावर ने छठी मंजिल से कूद कर दी जान

जब पुलिस ने इस हमलावर का पीछा किया तो ये एक डिपार्टमेंटल स्टोर में घुस गया। फिर पुलिस से बचने के चक्कर में स्टोर की छठी मंजिल से कूद गया। इससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सिरफिरे का नाम था चांग वेन

सिरफिरे ने इस तरह से हमला क्यों किया? इसका पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में सिरफिरे का नाम 27 साल का चांग वेन बताया गया है। उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश