Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. Brand Content
  3. अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेते वक्त इन 5 बातों का रखें ध्यान

अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेते वक्त इन 5 बातों का रखें ध्यान

पर्सनल लोन ज़िंदगी में सामने आने वाले खर्चों को संभालने के लिए सबसे सुविधाजनक फाइनैंशियल सॉल्यूशंस में से एक है, बशर्ते कि आप इसकी अच्छी तरह से योजना बनाएं।

Edited By: Brand Content
Published : Oct 29, 2025 01:06 pm IST, Updated : Oct 29, 2025 01:11 pm IST
इस बात पर अच्छी तरह गौर करें कि आपको लोन क्यों चाहिए।- India TV Hindi
Image Source : BAJAJ FINSERV इस बात पर अच्छी तरह गौर करें कि आपको लोन क्यों चाहिए।

अक्सर अपने खर्चों को अच्छी तरह से संभालने के लिए यह जानना ज़रूरी है कि, कब लोन लेने में समझदारी है। चाहे आपके सामने कोई मेडिकल इमरजेंसी हो, आप शादी की तैयारियों में जुटे हों, या फिर किसी बड़ी खरीदारी के लिए पैसों की ज़रूरत हो, पर्सनल लोन अपनी सेविंग्स का इस्तेमाल किए बिना पैसों के इंतज़ाम का बेहद आसान तरीका है। मगर आवेदन करने से पहले, यह समझना ज़रूरी है कि ज़िम्मेदारी के साथ लोन लेकर इसका ज़्यादा-से-ज़्यादा फायदा कैसे उठाया जाए।

नीचे ऐसी 5 बातों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेते वक्त ध्यान में रखना ज़रूरी है।

1. लोन लेने की वजह पर अच्छी तरह गौर करें

सबसे पहले, इस बात पर अच्छी तरह गौर करें कि आपको लोन क्यों चाहिए। पर्सनल लोन बेहद सुविधाजनक होते हैं, जिसका उपयोग आप आगे की पढ़ाई या ट्रैवल के लिए फंडिंग से लेकर मेडिकल बिल या घर की मरम्मत जैसे खर्चों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। लोन लेने की वजह को अच्छी तरह समझने से आपको यह तय करने में मदद मिलती है कि, आपको कितना लोन लेना है और उसे कब तक चुकाना है। उदाहरण के लिए, अगर आपको शादी या तुरंत घर की मरम्मत करने के लिए पैसों की ज़रूरत है, तो कम समय के लिए मिलने वाला इंस्टेंट पर्सनल लोन सबसे बेहतर हो सकता है। पर अगर आप अपने घर को नए जैसा बनाने के बारे में सोच रहे हैं जिसे चुकाने में ज्यादा वक्त लगेगा, तो आपके बजट के लिए लंबे समय का लोन सबसे बेहतर हो सकता है।

2. ब्याज़ दरों और ऑफ़र्स की तुलना करें

सारे पर्सनल लोन एक जैसे नहीं होते। लोन देने वाले अलग-अलग संस्थानों की ब्याज़ दरें और शुल्क भी अलग-अलग होते हैं, इसलिए उनकी तुलना करके आप लंबे समय में एक बड़ी रकम की बचत कर सकते हैं। बजाज फाइनैंस कुछ भी छिपाए बिना सबसे बेहतर ब्याज़ दरों पर लोन देता है, जिसमें ना तो कोई छिपा हुआ खर्च शामिल होता है, और न इसकी शर्तें जटिल होती हैं। आप बस अपना फ़ोन नंबर और OTP वेरीफाई करके ऑनलाइन अपने प्री-अप्रूव्ड लोन ऑफ़र के बारे में जान सकते हैं। बस इतनी आसानी से तुलना करके, आपको लोन देने वाला सही संस्थान चुनने और चुकाई जाने वाली कुल रकम में हज़ारों रुपये की बचत करने में मदद मिल सकती है।

3. अपनी एलिजिबिलिटी और क्रेडिट स्कोर के बारे में जानें

आपके लोन की मंजूरी और आपको मिलने वाली ब्याज़ दर तय करने में आपका क्रेडिट स्कोर सबसे ज़्यादा मायने रखता है। आमतौर पर, क्रेडिट स्कोर 685 या उससे ज़्यादा हो, तो बेहतर डील पाने की संभावना बढ़ जाती है। आवेदन करने से पहले, बजाज फाइनैंस के ऑनलाइन टूल्स की मदद से अपनी एलिजिबिलिटी के बारे में जानें। आप अपनी आय, पक्की नौकरी और लोन चुकाने की अपनी क्षमता के आधार पर तुरंत जान सकते हैं कि आपको कितनी रकम तक का लोन मिलेगा। लिहाजा क्रेडिट के उपयोग को काम करके और समय पर भुगतान करके आप अपने स्कोर को बेहतर बना सकते हैं, जिससे इंस्टेंट पर्सनल लोन के मंजूर होने की संभावना बढ़ सकती है। 

4. लोन चुकाने की सही समय-सीमा चुनें

आप लोन चुकाने के लिए जो समय-सीमा चुनते हैं, उसका असर आपकी महीने की EMI और चुकाए जाने वाले कुल ब्याज़ पर पड़ता है। ये समय-सीमा लंबी होने पर आपकी EMI कम हो जाती है, पर आपको ज्यादा ब्याज़ चुकाना पड़ता है; और छोटी समय-सीमा में ठीक इसका उल्टा होता है। बजाज फाइनैंस आपको लोन चुकाने के सुविधाजनक विकल्प देता है, जिससे आप अपने बजट को देखते हुए अपनी सहूलियत के अनुसार समय-सीमा चुन सकते हैं। आप EMI कैलकुलेटर की मदद से जान सकते हैं कि, अलग-अलग लोन की रकम, ब्याज़ दर और चुकाने की समय-सीमा का आपके हर महीने के भुगतान पर क्या असर होता है।

योजना बनाते समय, हमेशा अपनी सेविंग्स और अचानक आने वाले खर्चों के लिए पैसे अलग रखें। इसका मकसद ये है कि, आप अपने महीने के बजट को ज़्यादा बढ़ाए बिना अपनी EMIs को आसानी से संभाल सकें।

5. नियम व शर्तों को ध्यान से पढ़ें

छोटी अक्षरों में की गई छपाई आसानी से नज़रअंदाज़ हो जाती है, पर उन पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है। अपने लोन एग्रीमेंट को हमेशा ध्यान से पढ़ें। ब्याज़ दर के प्रकार (फिक्स्ड या फ्लोटिंग), समय से पहले भुगतान के नियम, देर से भुगतान पर लगने वाले शुल्क और फ़ोरक्लोज़र शुल्क पर अच्छी तरह गौर करें। बजाज फाइनैंस लोन की शर्तों के बारे में बिल्कुल साफ-साफ जानकारी देता है, ताकि आपको अच्छी तरह पता हो कि आप किस चीज़ के लिए अपनी सहमति दे रहे हैं। इसके इंस्टेंट पर्सनल लोन के साथ, आपको बेहद कम कागजी कार्रवाई, तुरंत मंजूरी और पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया का फायदा मिलता है  और इसी वजह से यह ज़रूरत के वक्त पैसे पाने के सबसे आसान तरीकों में से एक बन जाता है।

खास सुझाव: जितनी ज़रूरत हो, उतना ही लोन लें

भले ही आपको लोन के तौर पर ज़्यादा रकम मिल सकती है, फिर भी केवल ज़रूरत के हिसाब से लोन लेने में समझदारी है। ज़्यादा लोन का मतलब है कि, आपकी EMIs ज़्यादा होगी और समय के साथ ज़्यादा ब्याज़ भी चुकाना पड़ेगा। बजाज फाइनैंस के साथ, आप 55 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं, और बेवजह पैसों की चिंता से छुटकारा पा सकते हैं। ज़िम्मेदारी से लोन लें। आपके लोन की रकम आपकी असल ज़रूरत और लोन चुकाने की क्षमता के अनुरूप होनी चाहिए।

अंत में ज़रूरी बात

पर्सनल लोन ज़िंदगी में सामने आने वाले खर्चों को संभालने के लिए सबसे सुविधाजनक फाइनैंशियल सॉल्यूशंस में से एक है, बशर्ते कि आप इसकी अच्छी तरह से योजना बनाएं। बजाज फाइनैंस आपको कुछ भी छिपाए बिना तुरंत लोन पाने की सुविधा देता है, और आपको लोन चुकाने के लिए सुविधाजनक समय-सीमा का फायदा भी मिलता है। आवेदन करने से पहले, अपने पैसों की ज़रूरत पर अच्छी तरह गौर करने, ऑफ़र्स की तुलना करने और लोन चुकाने की अपनी योजना बनाने के लिए कुछ मिनट का समय निकालें। अगर पर्सनल लोन समझदारी से लिया जाए, तो ये आपके खर्चों को संभालने का सबसे अच्छा साधन बन सकता है, जिसमें मन की शांति भी बनी रहती है।
नियम और शर्तें लागू*

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Brand Content से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

(डिस्कलेमर: यह एक प्रायोजित आर्किटल है, आर्टिकल में लिखी गई सामग्री की जिम्मेदारी इसे उपलब्ध कराने वाले की है। आर्टिकल की सामग्री को इंडिया टीवी चैनल और indiatv.in सत्यापित नहीं करते।)
Advertisement
Advertisement
Advertisement