1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. MCD उपचुनाव के लिए दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, जानें कितने बजे मिलेगी पहली ट्रेन

MCD उपचुनाव के लिए दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, जानें कितने बजे मिलेगी पहली ट्रेन

 Published : Nov 29, 2025 11:44 am IST,  Updated : Nov 29, 2025 11:44 am IST

MCD उपचुनाव के लिए DMRC ने 30 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना के दिन मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू करने की घोषणा की है। शुरुआती दो घंटे ट्रेनें हर 30 मिनट में चलेंगी।

Delhi Metro News, Delhi Metro timetable changes, MCD bypoll metro timing- India TV Hindi
MCD उपचुनाव के लिए DMRC ने अपने टाइम टेबल में बदलाव किया है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी कि DMRC ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान और मतगणना के दिन खास इंतजाम किए हैं। 30 नवंबर (रविवार) को मतदान और 3 दिसंबर (बुधवार) को मतगणना के दिन मेट्रो सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएगी ताकि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी समय पर पहुंच सकें।

मतदान के दिन (30 नवंबर) का समय

सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी। सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट में ट्रेन आएगी। इसके बाद रविवार का सामान्य शेड्यूल लागू हो जाएगा। आखिरी ट्रेन रात 11:30 बजे तक चलेगी, जो सामान्य दिनों से आधा घंटा ज्यादा है।

मतगणना के दिन (3 दिसंबर) का समय

3 दिसंबर को भी सुबह 4 बजे से ट्रेनें शुरू होंगी और 6 बजे तक हर 30 मिनट में चलेंगी। उसके बाद सामान्य वर्किंग डे का टाइम-टेबल लागू रहेगा। DMRC ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से इसकी जानकारी दी है।

किन 12 वार्डों में हो रहा उपचुनाव?

फरवरी 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में 11 पार्षद विधायक बन गए और एक पार्षद लोकसभा सांसद बन गया। इसी वजह से ये 12 सीटें खाली हो गईं। इनमें से 9 वार्ड पहले बीजेपी के पास थे और 3 आम आदमी पार्टी (AAP) के पास। नामांकन 3 से 10 नवंबर तक चला, 12 नवंबर को नामांकनों की जांच हुई और 15 नवंबर तक नाम वापस लेने की आखिरी तारीख थी। कुल करीब 132 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुनाव की तैयारियां पूरी

राज्य निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2025 की मतदाता सूची और उसके सप्लीमेंट के आधार पर वोटर लिस्ट तैयार की है। MCD उपचुनाव के लिए सभी पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर बनाए गए हैं और एक बूथ पर अधिकतम 1500 मतदाता होंगे। दिव्यांग मतदाताओं के लिए खास ऐप की सुविधा दी गई है और शिकायत के लिए भी अलग ऐप है। EVM मशीनों में उम्मीदवारों की फोटो भी लगी होगी ताकि वोटर को कोई कन्फ्यूजन न हो। बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारे हुए हैं। शुक्रवार शाम 5:30 बजे से 48 घंटे का साइलेंस पीरियड शुरू हो गया है, यानी 30 नवंबर की शाम तक कोई भी चुनाव से जुड़ा प्रचार या मीडिया कवरेज नहीं हो सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।