1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: दिल्ली के बवाना इलाके में भीषण आगजनी, फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

VIDEO: दिल्ली के बवाना इलाके में भीषण आगजनी, फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jan 03, 2024 07:24 am IST,  Updated : Jan 03, 2024 02:33 pm IST

बुधवार की सुबह दिल्ली के बवाना इलाके में मौजूद एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में लगी रहीं, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

massive fire in bawana delhi- India TV Hindi
दिल्ली के बवाना इलाके में लगी भीषण आग

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में बुधवार की सुबह भीषण आग लगने की सूचना मिली । एक फैक्ट्री में भीषण आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां घटनास्थल पहुंची और आग को बुझाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के बवाना के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने भीषण रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं। लोगों ने दिल्ली अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद तुरंत 25 फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

देखें वीडियो

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग लगने की घटना बवाना इलाके के सेक्टर 3 में साईं धर्म कांटा के पास एक फैक्ट्री में हुई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना देर रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर मिली। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।