1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार, एनकाउंटर के दौरान पैर में लगी गोली

लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार, एनकाउंटर के दौरान पैर में लगी गोली

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Oct 17, 2024 06:48 am IST,  Updated : Oct 17, 2024 09:57 am IST

मथुरा हाईवे पर हुए एनकाउंडर में लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग का शूटर योगेश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है।

लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम...- India TV Hindi
लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मथुरा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह एनकाउंटर मथुरा हाइवे पर हुआ। पुलिस ने जिस   शूटर को गिरफ्तार किया उसका नाम योगेश है। उसके पैर में गोली लगी है।

12 सितंबर को की थी जिम संचालक की हत्या

राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश  में 12 सितंबर को जिम संचालक नादिर शाह की हत्या के मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। योगेश नादिर शाह की हत्या के मामले में मुख्य शूटर था। बता दें कि दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में गिना जानेवाला ग्रेटर कैलाश 12 सितंबर को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से दहल उठा था। 

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा का नाम

हमलावरों ने जिम संचालक नादिर शाह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा का नाम आया था। लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा एक दूसरे के संपर्क में थे। नादिर शाह हत्याकांड को अंजाम देनेवाले शूटर को भी हाशिम बाबा लगातार निर्देश दे रहा था।

एनकाउंटर के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

बताया जाता है कि योगेश लॉरेन्स विश्नोई और हाशिम बाबा गैंग का एक्टिव शूटर है। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों की पुलिस योगेश को तलाश रही थी। इस बीच बुधवार रात वह एनकाउंटर के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।