Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बदलेगी दिल्ली के स्कूलों की सूरत? CM रेखा गुप्ता ने नए भवन और हाईटेक ICT लैब का किया उद्घाटन

बदलेगी दिल्ली के स्कूलों की सूरत? CM रेखा गुप्ता ने नए भवन और हाईटेक ICT लैब का किया उद्घाटन

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
Published : Feb 10, 2026 06:10 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 06:12 pm IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मानसरोवर गार्डन स्थित सर्वोदय विद्यालय में नए स्कूल भवन खंड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूलों को अभिभावकों की पहली पसंद बनाना है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई बड़े कदम उठाए। उन्होंने मानसरोवर गार्डन स्थित सर्वोदय विद्यालय में नए स्कूल भवन खंड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार स्कूलों में सुविधाओं और सीखने की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने केवल स्कूल भवन ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक पर भी ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने मानसरोवर गार्डन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। दिलशाद गार्डन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूलों को अभिभावकों की पहली पसंद बनाना है। हम ऐसी गुणवत्ता और सुविधाएं देना चाहते हैं जो निजी संस्थानों के बराबर या उनसे भी बेहतर हों।"

"शिक्षा क्षेत्र में वास्तविक सफलता तब हासिल होगी, जब..."

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में वास्तविक सफलता तब हासिल होगी, जब माता-पिता खुद अपने बच्चों के लिए सरकारी स्कूलों का चुनाव करेंगे। मुख्यमंत्री ने डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने में 'लाडली फाउंडेशन' और 'अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन' (AIF) सहित सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि ऐसी साझेदारियों के माध्यम से सरकारी स्कूलों में कुल 101 कंप्यूटर लैब स्थापित की गई हैं और अब तक 2,000 से अधिक कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापनों पर नहीं, कक्षाओं पर खर्च: शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस मौके पर पिछली व्यवस्थाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शिक्षा में बदलाव विज्ञापनों में नहीं, बल्कि कक्षाओं और प्रयोगशालाओं में दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों में कक्षा और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) जैसी सुविधाओं पर खर्च को प्राथमिकता दे रही है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच डिजिटल अंतर को कम करना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही 7,000 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड के लिए निविदा जारी कर दी है। सरकार की योजना अगले चार वर्षों में कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 21,000 कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड लगाने की है, जिसके साथ पांच साल के रखरखाव की गारंटी भी दी जाएगी। 

शिक्षा निदेशक विदिता रेड्डी ने कहा कि मानसरोवर गार्डन में नवनिर्मित भवन से स्कूल में 29 नई कक्षाएं जुड़ गई हैं। इससे छात्र-शिक्षक अनुपात को 55:1 से घटाकर लगभग 40:1 करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने के लिए स्कूल में एक कंप्यूटर लैब भी विकसित की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

"12,000 बीघा जमीन" के आरोप पर भड़के CM हिमंता, गौरव गोगोई समेत कांग्रेस के 3 नेताओं पर ठोका 500 करोड़ का केस

'बुड्ढा लड़का लोफर है...', RJD ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार पर की अभद्र टिप्पणी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement