असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले निर्वाचन आयोग ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। विशेष पुनरीक्षण के बाद जारी इस सूची के अनुसार, राज्य में अब कुल 2.49 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, यह संख्या ड्राफ्ट के मुकाबले 0.97 प्रतिशत कम है।
असम की इस नई वोटर लिस्ट में एक और महत्वपूर्ण बदलाव लिंगानुपात में सुधार है। राज्य में अब पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग बराबरी पर आ गई है।
विशेष पुनरीक्षण 2026 के तहत असम की सभी 126 विधानसभा सीटों का डेटा अपडेट किया गया है। नामों में हुई इस भारी कटौती और बड़ी संख्या में नए युवाओं के जुड़ने से कई क्षेत्रों के पुराने वोटिंग समीकरण बदल सकते हैं। अब राजनीतिक दलों के बीच इस बात को लेकर हलचल तेज है कि किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नाम कटे हैं और इसका असर नतीजों पर क्या पड़ेगा?
बता दें कि असम सरकार का कार्यकाल मई 2026 में समाप्त हो रहा है। उम्मीद है कि चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। पिछले चुनाव यानी 2021 की बात करें तो भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने 75 सीटें जीतकर ऐतिहासिक वापसी की थी, जिसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, 2026 का चुनाव कई मायनों में अलग होगा, क्योंकि यह नए परिसीमन के बाद होने वाला पहला चुनाव है। निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में हुए बदलाव और मतदाता सूची से लाखों नामों की कटौती ने पुराने वोटिंग समीकरणों को पूरी तरह हिला दिया है।
ये भी पढ़ें-
'बुड्ढा लड़का लोफर है...', RJD ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार पर की अभद्र टिप्पणी
संपादक की पसंद