1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. कौन हैं आशीष सूद? जिन्हें बनाया गया दिल्ली का कैबिनेट मंत्री, जानें इनके बारे में सबकुछ

कौन हैं आशीष सूद? जिन्हें बनाया गया दिल्ली का कैबिनेट मंत्री, जानें इनके बारे में सबकुछ

 Published : Feb 20, 2025 08:41 am IST,  Updated : Feb 20, 2025 01:07 pm IST

दिल्ली की जनकपुरी से विधायक आशीष सूद को दिल्ली का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह आरएसएस से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वह दिल्ली बीजेपी के सीनियर नेता भी हैं।

मंत्री पद की शपथ लेते हुए आशीष सूद - India TV Hindi
मंत्री पद की शपथ लेते हुए आशीष सूद Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः दिल्ली की जनकपुरी से विधायक बने आशीष सूद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एलजी वीके सक्सेना ने प्रवेश वर्मा के बाद तीसरे नंबर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आशीष ने हिंदी में शपथ ली और अपने नाम के साथ अपने माता-पिता का भी नाम लिया। आशीष सूद बीजेपी के पुराने नेता हैं और वह पंजाबी समुदाय से आते हैं। वह दिल्ली की लोकल राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। 

इंडिया टीवी से क्या बोले आशीष सूद

इंडिया टीवी से बातचीत करते हुए आशीष सूद ने कहा कि बहुत ख़ुशी है.. चैलेंज भी है.. दिल्ली में सफाई साफ पानी इन पर काम करना है। रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली के हित में काम करना है। 

 एवीबीपी से की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

आशीष सूद पंजाबी समुदाय से आते हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं। इन्होंने एवीबीपी से सियासी करियर की शुरुआत की। आशीष दिल्ली नगर निगम की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। सूद का नाम दिल्ली वालों के लिए नया नहीं है। उन्हें हर कोई जानता है। 

संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव है

बीजेपी नेता आशीष सूद के पास संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है। बीजेपी के लिए ये जम्मू कश्मीर, गोवा में काम कर चुके हैं। वह वर्तमान समय में गोवा बीजेपी इकाई के प्रभारी हैं। गोवा के अलावा आशीष जम्मू-कश्मीर के सहप्रभारी भी हैं। 

बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की पसंद हैं आशीष सूद

आशीष सूद को भी संघ का करीबी माना जाता है। अपनी मैनेजमेंट स्किल्स के चलते वो बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की भी पसंद हैं। इसलिए सूद को दिल्ली में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। आशीष सूद राजनीतिक तौर पर सबसे से अच्छे संबंध बनाकर चलने वाले नेता हैं। उन्होंने 2008 में दिल्ली भाजपा के सचिव और बाद में इसके महासचिव के रूप में काम किया है। सूद को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का करीबी नेता माना जाता है। उनकी आरएसएस में भी अच्छी पकड़ है। 

सीएम पद की दौड़ में शामिल थे आशीष सूद

उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के महासचिव के रूप में कार्य किया है, बाद में इसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। पार्टी के संगठनात्मक प्रयासों में उनका योगदान रहा है। आशीष सूद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों में से एक थे। अब उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। उन्होंने जनकपुरी निर्वाचन क्षेत्र में आप के राजेश ऋषि को लगभग 19,000 मतों के अंतर से हराकर निर्णायक जीत हासिल की थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।