1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. REET Exam Rule: परीक्षा में पहली बार पहचान तकनीक में हुआ ये बदलाव, कपड़ों को भी लेकर कड़े हैं नियम

REET Exam Rule: परीक्षा में पहली बार पहचान तकनीक में हुआ ये बदलाव, कपड़ों को भी लेकर कड़े हैं नियम

 Published : Feb 25, 2025 10:14 am IST,  Updated : Feb 25, 2025 10:14 am IST

राजस्थान के रीट परीक्षार्थियों के लिए अहम जानकारी है। इस बार परीक्षा के लिए बोर्ड ने कई नियम बदल दिए हैं, ऐसे में छात्रों एक बार गाइडलाइन जरूर चेक कर लेना चाहिए।

REET- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

रीट एग्जाम देने जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी एग्जाम को लेकर पहली बार पहचान तकनीक को लेकर बदलाव किए हैं। यह बदलाव परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए है। बोर्ड पहली बार रीट परीक्षा में चेहरे की पहचान तकनीक यानी फेस रिकग्नीशिन मशीन का इस्तेमाल कर रहा है। एडमिट कार्ड पर लगे फोटे के बारकोड के जरिए एग्जाम सेंटर पर आए अभ्यर्थियों से मिलान होगा। फिर फिंगरप्रिंट भी देने होंगे।

सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी

परीक्षा के दौरान सभी एग्जाम सेंटर पर सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी होगी। वहीं, परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को सिंपल कपड़े, चप्पल या सैंडल पहनने की अनुमति दी गई है। वहीं, साथ अपने केवल एडमिट कार्ड, नीला, काला पारदर्शी बॉलपाइंट पेन, वैलिड आईडी लाने की ही अनुमित है।

कब है एग्जाम?

जानकारी के लिए बता दें कि रीट परीक्षा राजस्थान के सभी जिलों में 27 और 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी। 27 फरवरी को पहले शिफ्ट में लेवल-1 और दूसरे शिफ्ट में लेवल-2 के एग्जाम होंगे, जबकि 28 फरवरी को लेवल-2 की परीक्षा ही आयोजित होगी। मिली जानकारी के मुताबिक, रीट परीक्षा में 14,29,822 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इनमें से लेवल-1 के 3,46,625 छात्र और लेवल-2 के 968501 अभ्यर्थियों और दोनों के लिए कुल 114696 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा के लिए पहली शिफ्ट सुबह 09.00 बजे शुरू होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02.00 बजे शुरू होगी। परीक्षा खत्म होने तक परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति किसी को नहीं होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड पर निरीक्षक के साइन के साथ जमा करना होगा, साथ ही एक साइन की हुआ आईडी कार्ड का फोटो कॉपी भी देना होगा।

ये भी पढ़ें:

इंजीनियरिंग के लिए ये हैं देश के टॉप 10 कॉलेज, एक में भी हो गया एडमिशन तो लाइफ सेट है बॉस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन