India AI Impact Summit का आगाज हो चुका है। इस समिट में दुनियाभर के दिग्गज टेक लीडर्स भारत पहुंचे हैं। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एक बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, "भारत की नई पीढ़ी को AI वाली शिक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने AI इम्पैक्ट समिट आयोजित करके भारत की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित किया, और वे इसमें हिस्सा ले रहे हैं। शिक्षा में AI का इस्तेमाल करके हम अपने छात्रों, स्कूलों और शिक्षकों को कैसे मजबूत बना सकते हैं, यह प्राथमिकता बन गई है।"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "भारतीय युवा अपनी पिछली पीढ़ियों से अलग तरीके से सोच रहे हैं। शिक्षा में AI और AI में शिक्षा एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। मैं हमारे युवाओं से AI का इस्तेमाल करके शिक्षा देने, अपनाने, मजबूत बनाने और ऐसे नए कदम उठाने की अपील करता हूं जो भारत को AI के क्षेत्र में एक अहम ताकत के तौर पर स्थापित करेंगे।"
भारत में आयोजित होने वाले एआई समिट में इंक्लुसिव और इम्पैक्टफुल एआई के भविष्य के एजेंडे पर ग्लोबल लीडर्स बात करेंगे। इसे तीन मुख्य पिलर्स People, Planet और Progress में बांटा गया है। एआई समिट को 7 वर्किंग ग्रुप्स के अलावा ग्लोबल नॉर्थ औरग्लोबल साउथ द्वारा को-चेयर किया जाएगा। 5 दिन तक चलने वाले इस समिट में 700 सेशन प्लान किए गए हैं, जिनमें एआई सेफ्टी, गवर्नेंस और इथिकल यूज से लेकर डेटा प्रोटेक्शन को लेकर चर्चाएं की जाएंगी।
पहला AI Summit 2023 में यूके के Bletchley Park में आयोजित किया गया था। इसे AI सेफ्टी समिट का नाम दिया गया था। इसके बाद अगले साल यानी 2024 में दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में AI Summit का आयोजन किया गया था। पिछले साल फरवरी में पेरिस में AI Impact Summit का आयोजन किया गया था।
ये भी पढ़ें- AI Summit India 2026 Live Updates
संपादक की पसंद