1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC CGL 2023: टियर 1 परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

SSC CGL 2023: टियर 1 परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2023 02:12 pm IST,  Updated : Aug 02, 2023 02:12 pm IST

SSC CGL Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से एसएससी सीजीएएल टियर 1 परीक्षा 2023 की आंसरत-की को जारी कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SSC CGL Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से एसएससी सीजीएएल टियर 1 परीक्षा 2023 की आंसरत-की को जारी कर दिया गया है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

रिस्पोंस शीट भी की जारी

बता दें कि CGL टियर 1 की परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। SSC CGL आंसर-की के साथ, आयोग ने उम्मीदवारों की रिस्पोंस शीट्स भी जारी की हैं। कैंडिडेट्स को आंसर-की  डाउनलोड करने के लिए अपनी रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा।

ऑब्जेक्शन करने की क्या है लास्ट डेट
जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर-की को चुनौती देना चाहते हैं, वे सभी 100 रुपये के भुगतान के साथ ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तारीख 4 अगस्त 2023 है। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई शिकायतों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

ऐसे करें चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद 'एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी 2023' वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर लॉगिन पेज पर जाएं और अपना विवरण दर्ज करें। 
  • अब आपको उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। 
  • आखिरी में एक पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।