1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. किस शहर को City of Bamboo के नाम से भी जाना जाता है? जान लें

किस शहर को City of Bamboo के नाम से भी जाना जाता है? जान लें

 Published : Jan 10, 2026 06:14 pm IST,  Updated : Jan 11, 2026 01:49 pm IST

एक ऐसा शहर भी है, जिसे City of Bamboo के नाम से भी जाना जाता है। आइए इस खबर के जरिए उस शहर के नाम को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

इंसान हो, जानवर हो, शहर हो या फिर कोई वस्तु हो, हर किसी का कुछ न कुछ नाम होता है और उन नामों से ही हम उन्हें बुलाते हैं। हमारे देश भारत में बहुत से शहर अपनी एक अलग ही हिस्टोरिकल दास्तां रखते हैं, जिनके सबब कभी-कभी उनके नाम भी वैसे ही पड़ गए हैं। इसको हम उदाहरण से समझें तो, जैसे- राजस्थान का जयपुर, जिसे हम पिंक सिटी के नाम से भी जानते हैं। ऐसे ही भारत के एक शहर को City of Bamboo भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस शहर को City of Bamboo कहा जाता है। अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे और साथ ही जानेंगे कि यह किस राज्य में है। 

किस शहर को City of Bamboo कहते हैं?

City of Bamboo के नाम से जाने जाने वाला शहर राजस्थान में है। राजस्थान के बांसवाड़ा को City of Bamboo भी कहते हैं। इस क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से बांस के घने जंगल थे, और राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थानीय आजीविका, शिल्प कौशल, पारंपरिक आवास सामग्री, ग्रामीण उद्योगों और सांस्कृतिक प्रथाओं में बांस ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

देश में बांस उत्पादन वाले सबसे बड़े क्षेत्र

अगर बांस के प्रोडक्शन की बात करें तो वो सबसे ज्यादा भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में होता है। इनमें- असम, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यहां के बड़े घने जंगल और मौसम की स्थिति बांस के प्राकृतिक विकास के लिए अनुकूल होना है।

नाम की उत्पत्ति

बांसवाड़ा नाम "बांस" (बांस) और "वाड़ा" (भूमि या क्षेत्र) शब्दों के मेल से बना है, जिसका मतलब है "बांस की भूमि"। इस शहर को ये नाम इसलिए मिला क्योंकि पहले यहां नेचुरल बांस के अरण्य बहुत अधिक थे और साथ ही स्थानीय समुदाय बांस से मिलने वाले संसाधनों पर निर्भर थे।

बता दें कि बांस अपनी मजबूती, लचक और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है। इसे ग्रीन गोल्ड भी कहा जाता है, क्योंकि यह धरती पर सबसे तेजी से बढ़ने वाले पौधों में से एक है। इसका यूज कई तरह से किया जाता है जैसे फर्नीचर बनाने में,  और आज भी बहुत सी जगह पर लोगों द्वारों इसका यूज घर बनाने के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें-  

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है, किस राज्य में है स्थित? कुछ तो स्टेट भी हैं इससे छोटे; जान लें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।