1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Mother’s Day 2024: हर साल मई के दूसरे संडे को ही क्यों मनाते हैं मदर्स डे, कैसे और कब हुई थी इसकी शुरुआत? जानें

Mother’s Day 2024: हर साल मई के दूसरे संडे को ही क्यों मनाते हैं मदर्स डे, कैसे और कब हुई थी इसकी शुरुआत? जानें

 Published : May 12, 2024 12:04 pm IST,  Updated : May 12, 2024 12:06 pm IST

Mother’s Day 2024: मदर्स डे यानी मां का दिन, यह दिन विश्व की हर माता के लिए एक विशेष दिन होता है। यह हर साल मई के दूसरे संडे को मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे और कब हुई? चलिए आइए इस तरह के तमाम सवालों के जवाब इस खबर के जरिए जानते हैं।

मदर्स डे 2024- India TV Hindi
मदर्स डे 2024 Image Source : PEXELS

Mother’s Day 2024: आज का दिन दुनिया की हर मां के लिए समर्पित है। हर साल मई के दूसरे रविवार को हमारी माताओं को सम्मान देने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे आज यानी 12 मई को मनाया जा रहा है। यह सभी माताओं के लिए एक विशेष दिन है। अपने बच्चों की सफलता में हर मां का अतुलनीय और निस्वार्थ योगदान होता है। यह दिन उसके लिए उन्हें धन्यवाद देने का भी दिन है। लेकिन क्या आप लोग इस बात से भिज्ञ हैं कि मदर्स डे क्यों मनाते हैं, इसकी शुरुआत कैसे हुई और हम इसे हर साल मई के दूसरे संडे को ही क्यों मनाते हैं। चलिए आज हम आपको इस खबर के जरिए इन सभी सवालों के जवाब देते हैं।   

Mother’s Day: कैसे और कब हुई शुरुआत

दरअसल, मदर्स डे की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में अमेरिका में हुई थी। 1907 में, संयुक्त राज्य अमेरिका की निवासी एना जार्विस ने अपनी दिवंगत मां के प्रति प्यार और सम्मान जताने के लिए मदर्स डे की शुरूआत की थी। 

हर साल मई के दूसरे संडे को ही क्यों मनते हें मदर्स डे

एना जार्विस ने अपनी मां के देहांत के बाद मदर्स डे को अमेरिका में एक मान्यता प्राप्त अवकाश बनाने के लिए अभियान चलाया था, जिसमें वह 1914 में सफल हुईं। इसके बाद 1914 में, तत्कालीन यू.एस. राष्ट्रपति विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को, जिस दिन अन्ना की मां की मृत्यु हुई थी, मदर्स डे के रूप में नामित किया, जिससे यह नेशनल होली-डे बन गया।

ग्रीक और रोमन काल से मनया जा रहा मदर्स डे

मदर्स डे से जुड़ी एक कहीनी यह भी है कि इसकी जड़ें प्राचीन ग्रीक और रोमन काल से चली आ रही हैं। प्राचीन यूनानी और रोमन लोग अपनी-अपनी संस्कृतियों के सभी देवताओं की देवियों की पूजा करते थे। जानकारी के अनुसार यूनानी और रोमन लोग मातृ देवियों - रिया और साइबेले का सम्मान करने के लिए मातृ दिवस को त्योहारों की तरह मनाते थे। रिया एक ग्रीक देवी और रोमन देवी-देवताओं की मां थीं। साइबेले एक रोमन देवी और मातृ देवी है, वह रिया देवी, मातृत्व और मातृ प्रवृत्ति से जुड़ी हुई है।

ये भी पढ़ें- भारत के किन राज्यों में संस्कृत आधिकारिक भाषा है?

JEECUP 2024 के आवेदन में सुधार करने की आज आखिरी तारीख, जल्द कर लें करेक्शन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।