1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. लालू ने कार्टून के जरिए नीतीश पर किया तंज, अपने अंदाज में कही ये बात

लालू ने कार्टून के जरिए नीतीश पर किया तंज, अपने अंदाज में कही ये बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2020 10:08 pm IST,  Updated : Oct 19, 2020 10:08 pm IST

लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से सोमवार को एक कार्टून शेयर करते हुए नीतीश कुमार के उस बयान पर कटाक्ष किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि समुद्र तट नहीं होने के कारण बिहार में लोग उद्योग लगाने नहीं पहुंच रहे हैं।

lalu yadav attacks nitish kumar । लालू ने कार्टून के जरिए नीतीश पर किया तंज, अपने अंदाज में कही ये ब- India TV Hindi
lalu yadav attacks nitish kumar । लालू ने कार्टून के जरिए नीतीश पर किया तंज, अपने अंदाज में कही ये बात Image Source : FILE PHOTO

पटना. चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा गया है। नीतीश कुमार को थका हुआ व्यक्ति बताते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से सोमवार को एक कार्टून शेयर करते हुए नीतीश कुमार के उस बयान पर कटाक्ष किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि समुद्र तट नहीं होने के कारण बिहार में लोग उद्योग लगाने नहीं पहुंच रहे हैं।

कार्टून के साथ लालू के अंदाज में भोजपुरी भाषा में लिखा गया है, "बिहार में अब हिंद महासागर भेजल जाओ का? पंद्रह बरस के नाकामी के खाली गाल बजा के छिपाइबा? ए नीतीश! तू थक गईल बाड़ा अब जा आराम करा।" (बिहार में अब क्या हिंद महासागर भेजा जाए? 15 साल की नाकामी को छिपाने के लिए बेवजह बात की जा रही है। नीतीश अब आप थक गए हैं, जाइए, आराम कीजिए)

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद इन दिनों चारा घोटाले के मामले में रांची की एक जेल में बंद हैं। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से रांची रिम्स में भर्ती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024