1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. बीजेपी की रैली से पहले सांसद और विधायक के समर्थकों के बीच हंगामा, जमकर चली कुर्सियां

बीजेपी की रैली से पहले सांसद और विधायक के समर्थकों के बीच हंगामा, जमकर चली कुर्सियां

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2019 08:54 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 09:00 pm IST

संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र में शनिवार को भाजपा की चुनाव सभा में क्षेत्रीय विधायक और सांसद के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ।

BJP Supporters Hungama- India TV Hindi
BJP Supporters Hungama Image Source : INDIA TV

संत कबीर नगर (उप्र): संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र में शनिवार को भाजपा की चुनाव सभा में क्षेत्रीय विधायक और सांसद के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कुर्सियां तोड़ दी गयीं। स्थानीय अभिसूचना के सूत्रों ने बताया कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय को शरीक होना था। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक राकेश बघेल और पार्टी के ही इलाकाई सांसद शरद चंद त्रिपाठी के समर्थकों ने एक—दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर लगी हुई कई कुर्सियों पर अपना गुस्सा उतारते हुए उन्हें तोड़ डाला। 

गौरतलब है कि सांसद शरद चंद त्रिपाठी ने हाल में जिला योजना की बैठक के दौरान किसी बात पर कहासुनी के बाद विधायक बघेल को जूते से मारा था। कार्यक्रम स्थल पर हंगामे के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नहीं पहुंचे। खबर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और सभा को रद्द कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक असित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना की वीडियो फुटेज देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024