1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान के बाद, चित्रांगदा सिंह ने रंगभेद पर किया पोस्ट, लिखा- 'एम ब्राउन एन हैप्पी'

सुहाना खान के बाद, चित्रांगदा सिंह ने रंगभेद पर किया पोस्ट, लिखा- 'एम ब्राउन एन हैप्पी'

 Published : Oct 01, 2020 07:55 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 07:55 pm IST

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने रंगभेद के खिलाफ आवाज़ उठाई और अब अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी अपनी बात रखी है। अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी बात रखी है।

CHITRANGDA SINGH- India TV Hindi
चित्रांगदा सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर अपने दिल की बात की है Image Source : INSTAGRAM- SUHANA, CHITRANGADA

बॉलीवुड सितारों को लोग ट्रोल करने के लिए सॉफ्ट टारगेट मानते हैं। कई युवा स्टार किड्स की तुलना उनके, रंग, कद और लुक के आधार पर की जाती है। सुहाना खान उनमें से एक हैं, सुहाना को अक्सर उनके लुक और कलर की वजह से ट्रोल किया जाता है जिसके बाद सुहाना ने इंस्टाग्राम पर ये बात शेयर की। इश बीच चित्रांगदा सिंह ने भी इस पर एक पोस्ट किया है। चित्रांगदा ने 4 तस्वीरों वाला अपना एक कोलाज शेयर किया है। तस्वीर के साथ चित्रांगदा ने लिखा है- वो सांवली हैं और खुश हैं। चित्रांगदा का ये पोस्ट सुहाना के पोस्ट के एक दिन बाद आया है।

सुहाना खान ने रंग की वजह से उन्हें ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

इससे पहले सुहाना खान ने भी ट्विटर पर पोस्ट लिखकर बताया था कि लोग उनके कलर की वजह से उन्हें काफी ट्रोल करते आए हैं। सुहाना खान ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा है- ''अभी बहुत कुछ चल रहा है और यह उन मुद्दों में से एक है जिन्हें हमें ठीक करने की आवश्यकता है !! यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह हर युवा लड़की / लड़के के बारे में है जो बिना किसी कारण के हीन भावना से ग्रस्त हो गए हैं। यहाँ मेरे बारे में कुछ टिप्पणियां की गई हैं।  जब मैं 12 साल की थी तब से मुझे अडल्ट हो चुके पुरुषों और महिलाओं ने बताया कि मेरी त्वचा की टोन के कारण मैं खूबसूरत नहीं हूं। हम सभी भारतीय हैं, और इसलिए हम ब्राउन हैं। हाँ हम अलग-अलग रंगों में आते हैं, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप मेलेनिन से खुद को दूर करने की कितनी कोशिश करते हैं, आप बस नहीं कर सकते । अपने ही लोगों पर नफरत करने का मतलब है कि आप दर्द से असुरक्षित हैं। मुझे खेद है कि अगर सोशल मीडिया, भारतीय मैचमेकिंग या यहां तक कि आपके स्वयं के परिवारों ने भी आपको आश्वस्त किया है, कि यदि आप 5 "7 और निष्पक्ष नहीं हैं तो आप सुंदर नहीं हैं। मुझे आशा है कि यह जानकर आपकी मदद होगी कि मेरी हाइट 5" 3, रंग गेहुआं है और मैं इसके बारे में बेहद खुश हूं और आपको भी होना चाहिए।''

CHITRANGADA
Image Source : INSTAGRAMचित्रांगदा सिंह ने रंगभेद पर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन