"सरिलरु नीकेवरु" में शानदार प्रदर्शन के बाद अब साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के अगले प्रॉजेक्ट की पुष्टि हो गई है। अभिनेता का अगला प्रोजेक्ट बाहुबली और आरआरआर के दिग्गज निर्देशक एस एस राजामौली के साथ होगा। पिछले कुछ महीनों से, महेश बाबू और राजामौली के बीच संभावित सहयोग से जुड़ी बहुत सी खबरें सामने आ रही थी जिसकी अब पुष्टि हो गई है।
Related Stories
हाल ही में एक इंटरव्यू में राजामौली ने इस खबर की पुष्टि करते हुए साझा किया, “यह कोई अफवाहें नहीं हैं। तथ्य यह है कि मैं महेश बाबू को निर्देशित करूंगा और इसे केएल नारायण द्वारा निर्मित किया जाएगा। यह 'आरआरआर' के बाद मेरी अगली फिल्म होगी। ”
तरण आदर्श ने भी ट्वीट करके इस खबर को कन्फर्म किया है।
इस अनटाइटल्ड फिल्म को अगले साल आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा और 2022 में शूटिंग शुरू की जाएगी। कहने की जरूरत नहीं है, यह निश्चित रूप से सभी के लिए एक यादगार लम्हा होगा जब तेलुगु के बड़े अभिनेता और तेलुगु के बड़े निर्देशक, इस परियोजना के लिए एक साथ आएंगे। महेश बाबू की हालिया रिलीज 'सरिलरु नीकेवरु' सुपर हिट साबित हुई थी, यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली महेश बाबू की लगातार तीसरी फिल्म बन गयी है।