1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजय वर्मा ने पूरी की 'बागी 3' की शूटिंग, कहा- टाइगर श्रॉफ शानदार को-स्टार हैं

विजय वर्मा ने पूरी की 'बागी 3' की शूटिंग, कहा- टाइगर श्रॉफ शानदार को-स्टार हैं

 Written By: IANS
 Published : Dec 25, 2019 12:00 pm IST,  Updated : Dec 25, 2019 12:00 pm IST

'गली बॉय' फेम अभिनेता विजय वर्मा ने अपनी आगामी फिल्म 'बागी 3' की शूटिंग पूरी कर ली है।

Vijay verma and tiger shroff- India TV Hindi
विजय वर्मा और टाइगर श्रॉफ

'गली बॉय' फेम अभिनेता विजय वर्मा ने अपनी आगामी फिल्म 'बागी 3' की शूटिंग पूरी कर ली है और वह फिल्म में अपने सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ से बेहद प्रभावित हैं। 

विजय ने कहा, "इन शानदार सह-कलाकारों संग इस फिल्म में काम कर बहुत मजा आया। मैं यहां से कई यादें बटोर कर जा रहा हूं। हमने साथ में बहुत मजा किया और सीखने को भी काफी कुछ मिला। खासकर टाइगर एक उम्दा सह-कलाकार हैं और सेट पर हमारा रिश्ता बिल्कुल भाई-भाई जैसा था। हमने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है और उम्मीद करता हूं कि लोगों को यह पसंद आए।"

अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'बागी' फ्रैंचाइजी की तीसरी किश्त है जिसमें टाइगर फिर से प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे और रितेश देशमुख भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन