1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. बेटे को कोरोना से जूझता देख हॉलीवुड सिंगर पिंक को आने लगे थे 'पैनिक अटैक'

बेटे को कोरोना से जूझता देख हॉलीवुड सिंगर पिंक को आने लगे थे 'पैनिक अटैक'

 Published : Jun 22, 2020 11:11 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 11:11 pm IST

जब उनका बेटा जेमसन कोरोना वायरस से जूझ रहा था तो उन्हें 'पैनिक अटैक' आने लगे थे, उन्हें घबराहट महसूस होती थी, क्योंकि वह इस बात को लेकर तनाव में थीं कि कहीं उनके बेटे को कुछ हो न जाए।

बेटे को कोरोना से...- India TV Hindi
बेटे को कोरोना से जूझता देख हॉलीवुड सिंगर पिंक को आने लगे थे 'पैनिक अटैक' Image Source : INSTAGRAM PINK

लॉस एंजेलिस:  अमेरिकी गायिका पिंक का कहना है कि जब उनका बेटा जेमसन कोरोना वायरस से जूझ रहा था तो उन्हें 'पैनिक अटैक' आने लगे थे, उन्हें घबराहट महसूस होती थी, क्योंकि वह इस बात को लेकर तनाव में थीं कि कहीं उनके बेटे को कुछ हो न जाए।

पिंक ने इंस्टाग्राम वाइव पर थेरेपिस्ट वेनेसा इन के साथ बातचीत में कहा कि अलग लोगों में अलग तरह की घबराहट होती है, पैनिक अटैक आते हैं।उन्होंने कहा, "मैं आपके साथ फोन पर बात कर रही थी और मुझे पहला पैनिक अटैक आया और यह उस समय आया जब मैं जेमसन को लेकर वास्तव में काफी डरी हुई थी।"

गायिका ने अपने पैनिक अटैक को दूर करने का श्रेय वेनेसा इन को दिया।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन