1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शरद केलकर के लिए ये फिल्म साबित हुई गेमचेंजर, अब अजय देवगन की 'तानाजी' में आएंगे नज़र

शरद केलकर के लिए ये फिल्म साबित हुई गेमचेंजर, अब अजय देवगन की 'तानाजी' में आएंगे नज़र

 Written By: IANS
 Published : Nov 17, 2019 09:40 am IST,  Updated : Nov 17, 2019 09:40 am IST

शरद, अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आएंगे, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका को निभाते नजर आएंगे।  

Sharad Kelkar- India TV Hindi
शरद केलकर जल्द ही 'तानाजी' फिल्म में नज़र आएंगे

मुंबई: अभिनेता शरद केलकर को 'गोलियों की रासलीला: राम-लीला' में उनके निभाए गए किरदार के लिए काफी लोकप्रियता मिली और इस बात से शरद काफी सहमत हैं। शरद का कहना है कि संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई।

शरद ने आईएएनएस को बताया, "'गोलियों की रासलीला : राम-लीला' मेरे लिए मील का पत्थर साबित हुई। मुझे लगता है कि 'राम-लीला' से लोग मुझे स्वीकारने लगे। एक टीवी अभिनेता से फिल्मों में काम करने तक का यह दौर मुश्किल रहा, लेकिन इसमें मुझे अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली।"

शरद का कहना है कि साल 2013 में भंसाली की फिल्म के बाद से यह इंडस्ट्री उन पर काफी मेहरबान रही है।

आने वाले समय में शरद अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आएंगे जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका को निभाते नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन