1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. राखी सावंत के बाद क्या अर्शी खान का भी होगा टीवी पर स्वयंवर? जानें पूरी बात

राखी सावंत के बाद क्या अर्शी खान का भी होगा टीवी पर स्वयंवर? जानें पूरी बात

 Published : Mar 24, 2021 07:32 am IST,  Updated : Mar 24, 2021 01:46 pm IST

बिग बॉस 14 खत्म हुआ है तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्शी खान जल्द ही एक और रियलिटी शो के साथ टेलीविजन पर वापसी करेंगी।

ARSHI KHAN- India TV Hindi
क्या अर्शी खान का भी होगा टीवी पर स्वयंवर? Image Source : INSTAGRAM/ARSHI KHAN

जब से बिग बॉस 14 खत्म हुआ है तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्शी खान जल्द ही एक और रियलिटी शो के साथ टेलीविजन पर वापसी करेंगी। खबरों की मानें तो बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी राखी सावंत, राहुल महाजन और शहनाज गिल की तरह अर्शी खान भी टेलीविजन पर अपना स्वयंवर करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने स्वयंवर के लिए कलर्स चैनल से संपर्क किया गया था। शो का टाइटल तय किया गया है, जिसका नाम होगा - 'आयेंगे तेरे सजना'।

अर्शी खान बिग बॉस रियलिटी शो की सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं। वह बिग बॉस 11 में अपने टेन्योर के बाद अर्शी ने एक चैलेंजर्स के रूप में सीजन 14 में एंट्री की थी। एक बार फिर से अर्शी अपने फैनबेस को कायम रखने में कामयाब रहीं, और दर्शकों दिलों में बस गईं।

इटी टाइम्स ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, "मेकर्स शो पर पहले से ही काम कर रहे हैं। शहनाज गिल के स्वयंवर के बाद, चैनल चाहता है कि ये सीजन टीआरपी चार्ट पर हिट हो। अर्शी की एक्टिविटी से बिग बॉस के लिए एक अच्छी टीआरपी में मिली है, यह उम्मीद है कि उनका शो भी ऐसे ही कमाल करे।” कथित तौर पर, राहुल महाजन, अर्शी खान के रियलिटी शो की मेजबानी करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन