1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सात साल बाद शब्बीर अहलूवालिया ने 'कुमकुम भाग्य' को कहा अलविदा, अब यहां आएंगे नजर

सात साल बाद शब्बीर अहलूवालिया ने 'कुमकुम भाग्य' को कहा अलविदा, अब यहां आएंगे नजर

 Edited By: IANS
 Published : Apr 07, 2022 07:20 pm IST,  Updated : Apr 07, 2022 07:20 pm IST

शब्बीर अहलूवालिया आगामी शो 'प्यार का पहला नाम राधा मोहन' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

 Shabir Ahluwalia - India TV Hindi
 Shabir Ahluwalia Image Source : INST/ SHABIR AHLUWALIA

Highlights

  • शब्बीर अहलूवालिया आगामी शो 'प्यार का पहला नाम राधा मोहन' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं
  • शब्बीर अहलूवालिया ने 'कुमकुम भाग्य' को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है

सभी की फेवरेट लिस्ट में शुमार 'कुमकुम भाग्य' कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। लगभग हर घर में इसका कोई न कोई सदस्य दीवाना है। इस सीरियल में सृति झा 'प्रज्ञा' और शब्बीर अहलूवालिया 'अभि' की भूमिक में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अब इस शो से जुड़ी एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल में अब शब्बीर अहलूवालिया ने इस सीरियल को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। शब्बीर लगभग सात साल से इस सीरियल में जुड़े हुए थे।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने नेपाली रीति रिवाज से गुपचुप तरीके से रचाई शादी! फोटो बन रही है गवाह

'कुमकुम भाग्य' से सात साल तक जुड़े रहने के बाद अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया आगामी शो 'प्यार का पहला नाम राधा मोहन' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। शब्बीर ने कहा, "इतने लंबे समय तक 'कुमकुम भाग्य' का हिस्सा रहने के बाद, मैं एक ऐसा किरदार निभाना चाहता था, जो मेरे लिए अलग हो। मैं चाहता था कि मेरे अगले शो में एक दिलचस्प कहानी हो। तभी 'प्यार का पहला नाम राधा मोहन' मेरे पास आया। यह वास्तव में एक आकर्षक कहानी है, बहुत ही अनोखी और ट्विस्ट से भरी हुई है।"

अपने किरदार के बारे में बताते हुए अभिनेता ने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से मोहन के किरदार को लिखने के तरीके से प्यार करता हूं। मोहन कई अलग-अलग रंगों के साथ एक मजबूत, अच्छी तरह से परिभाषित लेकिन चुनौतीपूर्ण किरदार है। वह अपने 20 के दशक में काफी आकर्षक थे, लेकिन अपने में 30 के दशक के मध्य में, उनके जीवन ने पूर्ण रूप से 360-डिग्री मोड़ ले लिया।"

'हीरोपंती 2' में कैसे नवाजुद्दीन को मिला लैला का रोल, जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने जीवन में अपनी पहचान और उद्देश्य खो दिया है, लेकिन दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस समय क्या हैं और आगे उनके जीवन में क्या होगा।"

जी टीवी पर जल्द ही 'प्यार का पहला नाम राधा मोहन' का प्रीमियर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन