1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'तांडव' पर मचे विवाद के बीच 'मिर्जापुर' वेब सीरीज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

'तांडव' पर मचे विवाद के बीच 'मिर्जापुर' वेब सीरीज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

 Published : Jan 21, 2021 12:31 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 12:40 pm IST

वेबसीरीज मिर्जापुर के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। साथ ही अमेजन प्राइम को भी नोटिस जारी किया गया है।

Mirzapur supreme court - India TV Hindi
मिर्जापुर' वेब सीरीज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का नोटिस  Image Source : YOUTUBE: AMAZON PRIME VIDEO

वेब सीरीज 'तांडव' पर मचे विवाद के बीच अब 'मिर्जापुर' शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वेबसीरीज मिर्जापुर के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। साथ ही अमेजन प्राइम को भी नोटिस जारी किया गया है। 

मिर्जापुर वेब सीरीज के खिलाफ मिर्जापुर के निवासी की एक याचिका पर कोर्ट ने ये नोटिस जारी किया है। इस निवासी का कहना है कि उनके इस जगह के नाम को वेब सीरीज के जरिए बदनाम किया गया है। 

इससे पहले आरोप लगाया गया था कि 'मिर्जापुर' वेब सीरीज धार्मिक, सामाजिक और क्षेत्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और इससे सामाजिक तानाबाना को नुकसान हो रहा है।

'मिर्जापुर' वेब सीरीज अपने संवादों के कारण बीते साल से ही चर्चा और विवादों में है। मिर्जापुर की सांसद और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भी इस वेब सीरीज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

(IANS इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन