दिल्ली में किस धर्म के लोग कितने प्रतिशत हैं? सिख ज्यादा हैं या मुसलमान? जानें दिलचस्प आंकड़े
दिल्ली में किस धर्म के लोग कितने प्रतिशत हैं? सिख ज्यादा हैं या मुसलमान? जानें दिलचस्प आंकड़े
दिल्ली की धार्मिक विविधता यहां की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सौहार्द को गहराई से प्रभावित करती है। इस शहर में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहते हैं।
Published : Aug 02, 2025 08:25 pm IST, Updated : Aug 02, 2025 08:25 pm IST
1/10Image Source : Pexels Representational
भारत का दिल कही जाने वाली दिल्ली सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से समृद्ध शहर है। यहां विभिन्न धर्मों के लोग सद्भाव के साथ रहते हैं। दिल्ली की जनसंख्या में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और अन्य कई धर्मों के अनुयायी शामिल हैं। यह धार्मिक विविधता दिल्ली की संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों को जीवंत बनाती है। आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली की जनसंख्या में किस धर्म को मानने वाले कितने प्रतिशत हैं।
2/10Image Source : Pixabay Representational
दिल्ली में 0.11% लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। दिल्ली में बौद्ध धर्म मानने वालों की संख्या बहुत कम है, फिर भी बुद्ध पूर्णिमा जैसे त्योहारों और बौद्ध स्थलों की मौजूदगी इस धर्म की उपस्थिति को दर्शाती है।
3/10Image Source : Pixabay Representational
दिल्ली में 0.87% लोग ईसाई धर्म मानते हैं। यह समुदाय क्रिसमस और ईस्टर जैसे पर्व मनाता है। दिल्ली में सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल जैसे कई चर्च इस धर्म की उपस्थिति दर्शाते हैं। ईसाई समुदाय शिक्षा और सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय है।
4/10Image Source : Pixabay Representational
दिल्ली में जैन धर्म को 0.99% लोग मानते हैं। शहर में कई जैन मंदिर हैं जो अपनी भव्यता और दिव्यता के लिए जाने जाते हैं। अहिंसा और संयम पर आधारित जैन धर्म दिल्ली की धार्मिक विविधता को समृद्ध करता है।
5/10Image Source : Pixabay Representational
दिल्ली में सिख धर्म को मानने वालों की संख्या कुल आबादी का 3.40 प्रतिशत है। गुरुद्वारा बंगला साहिब और गुरुद्वारा सीस गंज जैसे पवित्र स्थल सिखों के लिए महत्वपूर्ण हैं। बैसाखी और गुरुपर्व जैसे त्योहार सिख समुदाय की एकता और संस्कृति को दर्शाते हैं।
6/10Image Source : Pixabay Representational
दिल्ली में मुस्लिम 12.86% आबादी के साथ दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समूह हैं। जामा मस्जिद जैसे ऐतिहासिक स्थल और ईद, रमजान जैसे त्योहार इस समुदाय की पहचान हैं। मुस्लिम संस्कृति दिल्ली के खानपान और वास्तुकला में खूब देखने को मिलती है।
7/10Image Source : Pixabay Representational
दिल्ली में हिंदू धर्म को मानने वालों की आबादी सबसे ज्यादा है। इस धर्म को दिल्ली की 81.68% आबादी मानती है। हिंदू समुदाय शहर की संस्कृति और परंपराओं का आधार है। दिल्ली में अक्षरधाम के मंदिर से लेकर बिरला मंदिर और कालकाजी मंदिर तक कई प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल हैं। दीपावाली और होली के समय इस शहर की रौनक देखते ही बनती है।
8/10Image Source : Pixabay Representational
दिल्ली में अन्य धर्मों को 0.01% लोग मानते हैं। इसमें पारसी, बहाई और यहूदी जैसे छोटे समुदाय शामिल हैं। ये समुदाय अपनी अनूठी परंपराओं के साथ दिल्ली की सांस्कृतिक विविधता को बढ़ाते हैं।
9/10Image Source : Pexels Representational
दिल्ली की आबादी में विभिन्न धार्मिक समूहों के प्रतिशत के ये आंकड़े 2011 की जनगणना से लिए गए हैं। बता दें कि 2011 के बाद देश में जनगणना नहीं हुई है, इसलिए आंकड़ों में थोड़ा हेरफेर हो सकता है।
10/10Image Source : Pixabay Representational
दिल्ली के 0.08% लोग अपनी धार्मिक पहचान नहीं बताते। यह समूह विभिन्न कारणों से धर्म का उल्लेख नहीं करता, लेकिन दिल्ली की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेता है।